तहसील कार्यालय पिछोर में विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय हेतु जन समस्या निवारण शिविर आयोजित

न्यूज़ चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार



तहसील कार्यालय पिछोर में विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय हेतु जन समस्या निवारण शिविर आयोजित

शिवपुरी, 14 अक्टूबर 2026/ शासन के निर्देशों के परिपालन एवं कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार पिछोर तहसील कार्यालय परिसर में विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु वर्ग के व्यक्तियों की समस्याओं के निराकरण हेतु विशेष जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य इस वर्ग के नागरिकों को जाति प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड एवं समग्र आईडी बनवाने तथा उनमें आवश्यक संशोधन/अपडेट की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना रहा।

शिविर के दौरान विमुक्त व घुमन्तु समुदाय के अनेक हितग्राहियों ने पहुँचकर अपनी समस्याओं के आवेदन प्रस्तुत किए। जाति प्रमाण-पत्र बनवाये जाने हेतु प्राप्त आवेदनों में प्रमुख रूप से श्री दीसा पाल पुत्र श्री श्यामलाल पाल (पिछोर), श्री आकाश पाल पुत्र श्री हरिराम पाल (पिछोर), श्री जीतेन्द्र पाल पुत्र श्री सिरनाम पाल (ग्राम छिरवाहा, पिछोर), श्रीमती पार्वती पाल पत्नी श्यामलाल पाल (पिछोर), श्री रामसिंह पाल पुत्र श्री हरनाम पाल (ग्राम टोड़ाकरैरा, पिछोर) तथा श्री कृष्ण पाल पुत्र रामसेवक पाल के आवेदन सम्मिलित रहे।

इसके अतिरिक्त कई हितग्राहियों के आधार कार्ड अपडेशन का कार्य भी मौके पर ही निष्पादित किया गया। आधार अपडेट कराने वालों में श्रीमती कृष्णा पाल पत्नी श्री कृष्णपाल (दबियागोविंद, पिछोर), श्री अमित पाल पुत्र श्री रमेश पाल (नयागांव, पिछोर), श्रीमती कविता पाल पत्नी अंकित पाल एवं श्री कृष्णपाल पुत्र श्री रमेश पाल शामिल रहे।

विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रही उपस्थिति।

जन समस्या निवारण शिविर में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार पिछोर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, विद्युत विभाग, नगर परिषद एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। साथ ही पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से श्री नन्नूलाल राय एवं सहायक श्री अनिल कुमार शर्मा ने उपस्थित रहकर हितग्राहियों के आवेदनों का त्वरित पंजीयन एवं निराकरण कराया। जिला प्रशासन द्वारा इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से वंचित व घुमन्तु वर्गों तक शासकीय सुविधाओं की पहुँच को सुलभ एवं त्वरित बनाने का प्रयास निरंतर जारी है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने