न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
भार्गव ब्राह्मण समाज भृगुवंशम परिवार के पदाधिकारियों ने श्रीराम कथा एवं दिव्य दरबार में की सहभागिता
बागेश्वर धाम सरकार के दर्शन कर पदाधिकारियों ने लिया कथा एवं आरती का लाभ
शिवपुरी/करैरा। भार्गव ब्राह्मण समाज भृगुवंशम परिवार जिला शिवपुरी एवं प्रदेश के पदाधिकारियों ने 27 अक्टूबर 2026 को करैरा में आयोजित संगीतमय श्रीराम कथा एवं दिव्य दरबार में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने कथा व्यास पूज्य श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी, बागेश्वर धाम सरकार के दर्शन कर कथा श्रवण एवं आरती का लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम का आयोजन बाबा का बगीचा सरकार प्रांगण, करैरा, जिला शिवपुरी, मध्य प्रदेश में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान पंडित श्री राजेश दुबे भोला महाराज रहे। संगीतमय श्रीराम कथा एवं दिव्य दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर भार्गव ब्राह्मण समाज भृगुवंशम परिवार के प्रदेश अध्यक्ष पंडित नर्मदा शंकर भार्गव, जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष महेश शर्मा, संरक्षक श्री चंद्रभूषण पांडे, ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. बी.के. शर्मा, श्री अनिल दुबे, श्री बालमुकुंद पुरोहित, राजेश शर्मा बरेला, नंदकुमार शर्मा भृगुवंशम शिवपुरी, संभागीय अध्यक्ष ग्वालियर श्री परमानंद शर्मा, श्री हरिशंकर शर्मा, श्री मनोज तिवारी ग्वालियर, जिला अध्यक्ष श्री घनश्याम भार्गव, श्री नरेंद्र भार्गव, श्री दीपक भार्गव एवं श्री हीरालाल गुना सहित समाज के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सभी पदाधिकारियों ने संगीतमय श्रीराम कथा का आनंद लेते हुए बागेश्वर धाम सरकार के दिव्य दरबार में दर्शन किए तथा आरती में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस धार्मिक आयोजन में समाज के लोगों की सहभागिता से श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का संदेश प्रसारित हुआ।
