कोलारस-बदरवास: जीवनदायिनी सिंध नदी पर स्टॉप डैम क्षतिग्रस्त, तत्काल मरम्मत की मांग



न्यूज़ चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

कोलारस-बदरवास: जीवनदायिनी सिंध नदी पर स्टॉप डैम क्षतिग्रस्त, तत्काल मरम्मत की मांग

कोलारस, शिवपुरी:।

कोलारस-बदरवास क्षेत्र में जीवनदायिनी सिंध नदी पर बने हुए सभी स्टॉप डैम को बंद करने एवं क्षतिग्रस्त होने पर सुधारने की मांग उठी है। 

स्थानीय किसानों का कहना है कि सिंध नदी में जल स्तर बने रहने से कई किलोमीटर क्षेत्र में पानी का स्तर बना रहता है।

सिंध नदी के क्षेत्र में लगने वाले कुआं, तालाब, बावड़ी में जलस्तर इसी नदी पर निर्भर है। नदी पर पानी बने रहने के लिए नदी पर बने हुए ।

सभी स्टॉप डैम को तत्काल प्रभाव से बंद किया जावे एवं क्षतिग्रस्त डैमों पर मरम्मत कार्य किया जाना चाहिए।

फोटो में दिख रहा है, डैम की संरचना बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, कंक्रीट टूटकर बह गया है। 

जिससे पानी का बहाव अनियंत्रित हो गया है। 

यदि समय पर मरम्मत नहीं हुई तो 15 से अधिक गांवों की सिंचाई और पेयजल पर संकट आ सकता है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र मरम्मत की अपील की है।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने