न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिउपकरण।
मद्य निषेध सप्ताह के समापन समारोह का गरिमामय आयोजन; युवाओं को दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ।
सेवा संकल्प शिविर’ में 144 सहायक उपकरण एवं 8 यूडीआईडी कार्ड वितरित*
शिवपुरी, 08 अक्टूबर 2026/ सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग शिवपुरी द्वारा कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार मद्य निषेध सप्ताह के समापन समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को विशेषकर युवा पीढ़ी को नशे की लत से दूर रखना तथा उन्हें नशामुक्ति के प्रति जागरूक करना था। समारोह के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं एवं आमजनों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवाओं को नशा न करने और समाज के अन्य लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाते हुए शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विशेषज्ञों एवं वक्ताओं द्वारा नशे के शारीरिक, मानसिक, आर्थिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने युवाओं को समझाया कि नशा किस प्रकार उनके उज्ज्वल भविष्य तथा परिवार की खुशहाली को प्रभावित करता है।
सेवा संकल्प शिविर’ में दिव्यांगजनों को बांटे गए 144 सहायक उपकरण
इसी कड़ी में ‘सेवा संकल्प शिविर’ एवं ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के अंतर्गत दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम व आत्मनिर्भर बनाने हेतु विशेष पहल की गई। विभाग द्वारा दिव्यांगजनों की आवश्यकता के अनुसार 144 सहायक उपकरण प्रदान किए गए। इसके साथ ही 8 दिव्यांग हितग्राहियों को यूडीआईडी कार्ड भी वितरित किए गए।
दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास,।
विभाग द्वारा उठाया गया यह कदम दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रयास है।
सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक शशांक विरही ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप पात्र दिव्यांगजनों को सभी जरूरी सुविधाएं और उपकरण समय पर उपलब्ध कराने हेतु इस प्रकार के शिविरों का आयोजन निरंतर जारी रहेगा।
