विधानसभा करैरा में मंडी और राजस्व टीम की बड़ी कार्रवाई:स्टॉक में गड़बड़ी पर एक गोदाम सील दूसरे से वसूला 1.13 लाख से अधिक का टैक्स।

न्यूज़ चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 



समाचार 

विधानसभा करैरा में मंडी और राजस्व टीम की बड़ी कार्रवाई:स्टॉक में गड़बड़ी पर एक गोदाम सील दूसरे से वसूला 1.13 लाख से अधिक का टैक्स।

शिवपुरी- ​कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन में मंडी और राजस्व प्रशासन की संयुक्त टीम ने करैरा में कृषि उपज व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर औचक कार्रवाई की। 



एसडीएम अनुपम शर्मा एवं नायब तहसीलदार  सुनील यादव के नेतृत्व में की गई जांच में ई-अनुज्ञा पोर्टल और भौतिक सत्यापन के दौरान लाखों रुपये की कृषि जिंसों के स्टॉक में भारी अंतर पाया गया।

​कार्रवाई के दौरान मेसर्स अभी ट्रेडर्स (प्रोप्राइटर: प्रमोद जैन) के गोदाम में मूंगफली, जौ, मसूर और चना मिलाकर कुल ₹56.30 लाख की जिंसों का अंतर मिला। मौके पर 5 गुना मंडी टैक्स, निराश्रित व समझौता शुल्क के कुल ₹4,83,595 की राशि जमा न कराने पर गोदाम को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

​वहीं मेसर्स सचिन ट्रेडर्स (प्रोप्राइटर: सचिन जैन) के यहाँ ₹13.13 लाख मूल्य की मूंगफली व दाने का अंतर पाए जाने पर व्यापारी से मौके पर ही ₹1,13,605 का शासकीय शुल्क वसूल किया गया। इसके अतिरिक्त कृषि भूमि पर अनाधिकृत रूप से गोदाम संचालन पाए जाने पर दोनों प्रतिष्ठानों से नियमानुसार डायवर्जन (व्यपवर्तन) शुल्क की वसूली भी की गई।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने