न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
चीतों का पुख्ता इंतजाम करो न हो तो मंत्रियों के बंगलों पर छोड़ो बृजेश धाकड़ ।
हजारों किसान हुए शामिल, किसान हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा संघ
शिवपुरी। भारतीय किसान संघ जिला शिवपुरी द्वारा भगवान श्री बलराम जी की जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाया गया।
इस अवसर पर जिले की सभी तहसीलों से बड़ी संख्या में किसान शिवपुरी पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत किरार छात्रावास में आयोजित सभा से हुई।
इसके बाद भगवान श्री बलराम जी के चित्र को बग्गी में विराजमान कर डीजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर के नाम 27 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष बृजेश धाकड़ ने किया।
ज्ञापन में किसानों के लिए खाद की पर्याप्त उपलब्धता, ऑनलाइन टोकन व्यवस्था में पारदर्शिता, डीएपी की उपलब्धता, मक्का की MSP पर खरीदी, अतिवृष्टि व ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों की राहत एवं बीमा राशि, पीएम किसान सम्मान निधि बढ़ाने, फसल नुकसान के सही आकलन, वन्यजीवों से सुरक्षा के लिए फेंसिंग पर 80 प्रतिशत अनुदान, किसानों को 10 घंटे बिजली, जर्जर विद्युत लाइन-पोलों की मरम्मत, सिंचाई परियोजनाओं की जांच एवं मरम्मत, भूमि संबंधी प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण, नकली बीज-दवाइयों पर कार्रवाई, PKC-कूनो लिंक परियोजना को गति देने, गौ अभयारण्य स्थापित करने तथा जले ट्रांसफार्मर 24 घंटे में बदलने के लिए ट्रांसफार्मर एंबुलेंस सेवा शुरू करने सहित कुल 27 मांगें शामिल हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांतीय सदस्य पवन शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी राजकुमार रघुवंशी, विशिष्ट अतिथि कल्याण यादव एवं जिला अध्यक्ष बृजेश धाकड़,
जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेश वर्मा, जिला मंत्री बृजेश शर्मा, जिला सदस्य विवेक व्यास, जिला उपाध्यक योगेश वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष दामोदर वर्मा, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख दीपेंद्र पाल, कुलभूषण चौधरी, अश्विनी करारे, शिवकुमार धाकड़,
सभी तहसीलों से आए हजारों किसान बंधु और तहसील पदाधिकारी उपस्थित क्ष
