कोलारस में नशे का बढ़ता कहर: स्मैकिए की पत्थरबाजी से सहमे बच्चे, ग्रामीणों ने की सख्त कार्रवाई की मांग।

न्यूज़ चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

कोलारस में नशे का बढ़ता कहर: स्मैकिए की पत्थरबाजी से सहमे बच्चे, ग्रामीणों ने की सख्त कार्रवाई की मांग।



कोलारस:क्षेत्र में इन दिनों स्मैक जैसे घातक नशे का कारोबार और इसका सेवन लगातार पैर पसारता जा रहा है। ताजा मामला कोलारस से सामने आया है, जहांथ स्मैक के नशे में चूर एक युवक द्वारा खुलेआम बच्चों को पत्थर मारने की घटना सामने आई है 

इस घटना से डरे-सहमे बच्चों ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि नशे में धुत युवक अचानक उन पर पथराव करने लगा, जिससे उनकी जान पर बन आई। बच्चों और उनके अभिभावकों ने इस दर्दनाक अनुभव को साझा करते हुए प्रशासन से गुहार लगाई है कि कोलारस में स्मैक के अवैध कारोबार और नशे पर तुरंत पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस नशे के सौदागरों पर नकेल नहीं कसी गई, तो क्षेत्र के बच्चों और युवाओं का भविष्य पूरी तरह से अंधकार में डूब जाएगा। नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ऐसे नशेडिय़ों और स्मैक तस्करों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि इलाके में शांति और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने