छात्रों की गूंज” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

न्यूज़ चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 


समाचार 

छात्रों की गूंज” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

शिवपुरी -  राहुल गाँधी जी के 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम के रजिस्ट्रेशन ब तैयारियों को शिवपुरी जिला कांग्रेस कार्यालय पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई ।

यह बैठक पूर्व जिला प्रभारी श्री देवेंद्र शर्मा जी एवं शिवपुरी विधानसभा प्रभारी श्री राजेंद्र नाती जी के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस अवसर पर पोहरी विधायक श्री कैलाश कुशवाह , पूर्व जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा , विजय सिंह चौहान जी, पिछोर विधानसभा प्रभारी श्री नितेश यादव , पिछोर प्रत्याशी श्री अरविंद लोधी जी, श्री अरुण प्रताप चौहान जी, श्री राजकुमार यादव जी, श्री संजय चतुर्वेदी जी, श्री दिनेश वशिष्ठ जी, श्री चंद्रकांत शर्मा जी सहित जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष , महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एन.एस.यू.आई. एवं वरिष्ठ पदाधिकारी व समस्त कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

बैठक में “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए  अधिक से अधिक संख्या में युवाओं एवं छात्रों के रजिस्ट्रेशन करने के लिए तथा इंदौर  कार्यक्रम में उनकी सक्रिय भागीदारी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष पदाधिकारी यो तथा उपस्थित छात्रों से अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करने हेतु रणनीति तैयार की एवं दिशा निर्देश दिए 

साथ ही बैठक के दौरान युवा साथियों एवं छात्रों के पंजीयन (Registration) भी कराए गए तथा अधिक से अधिक युवाओं को “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम से जोड़ने का आह्वान किया गया।

 मीटिंग में रन्नोद क्षेत्र के मथुरा गांव के विवेक कलावत तथा करैरा विधानसभा से आप पार्टी के प्रत्याशी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने