न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की लगाई ड्यूटी।
शिवपुरी, 03 सितंबर 2026/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी त्यौहार 04
सितंबर के दौरान शिवपुरी जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है।
समस्त अनुविभागीय दंडाधिकारी (शिवपुरी, करैरा, कोलारस, पोहरी एवं पिछोर) अपने-अपने अनुभाग की कानून व्यवस्था के प्रभारी रहेंगे तथा अपने स्तर पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, राजस्व निरीक्षक और पटवारियों की ड्यूटी लगाकर स्थिति पर निगरानी के निर्देश दिए हैं।
थाना कोतवाली क्षेत्र में तहसीलदार श्री सिद्धार्थ भूषण शर्मा एवं प्रभारी तहसीलदार श्रीमती निशा भारद्वाज, थाना फिजीकल क्षेत्र में तहसीलदार श्रीमती शिप्रा उपाध्याय एवं
प्रभारी तहसीलदार श्री अनिल धाकड़ एवं नायब तहसीलदार श्री अशोक श्रीवास्तव तथा थाना देहात क्षेत्र में तहसीलदार श्री ललित शर्मा, नायब तहसीलदार श्री शिवम उपाध्याय एवं नायब तहसीलदार श्री अजीत सिंह तोमर को जिम्मेदारी दी गई है।