शिवपुरी से हरियाणा ले जाई जा रही 80 क्विंटल लकड़ी से भरा 32 चक्का ट्रक फॉरेस्ट ने पकड़ा।

न्यूज़ चाचा का धमाका 

जीतेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 


शिवपुरी से हरियाणा ले जाई जा रही 80 क्विंटल लकड़ी से भरा 32 चक्का ट्रक फॉरेस्ट ने पकड़ा।

बोले रेंजर मीणा: आरा मशीनें बंद करा दिए जाने से छुपाकर रखा गया स्टॉक भेज रहे थे हरियाणा ।

शिवपुरी। दिनारा-पिछोर मार्ग पर लकड़ी से भरे 32 चक्का ट्रक को फॉरेस्ट के गश्ती दल ने पकड़ लिया। 

पकड़े गए ट्रक में लगभग 80 क्विंटल लकड़ी हरियाणा ले जाई जा रही थी। 

रेंजर लक्ष्मण मीणा का कहना है कि पिछले दिनों में अवैध आरा मशीनें बंद करवाए जाने से उनका जमा स्टॉक गुपचुप तरीके से दूसरे राज्य भेजने की तैयारी थी, 

जिसे फॉरेस्ट की टीम ने विफल कर दिया। 

वनमंडल अधिकारी शिवपुरी सुधांशु यादव एवं उप वनमंडल अधिकारी आदित्य शांडील के निर्देशन में करैरा वन अमले द्वारा रात्रि गश्त की जा रही थी।

वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र में स्थानीय जंगल माफिया द्वारा बड़ी मात्रा में इकठ्ठा की गई लकड़ी बड़े वाहन में भरकर मध्यप्रदेश से बाहर भेजने की तैयारी की जा रही है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए 

वन विभाग की टीम तत्काल दिनारा-पिछोर मार्ग पर पहुंची। 

डामरौन के पास संदिग्ध गतिविधि में दिखाई दिए 32 चक्का ट्रक को रोककर वन अमले ने उसे अपनी सुरक्षा में ले लिया। 

ौउक्त ट्रक हरियाणा पास है तथा बालाघाट से प्लाईवुड मटेरियल खाली कर वापस हरियाणा जा रहा था।

कार्रवाई के दौरान रेंजर लक्ष्मण मीणा, डिप्टी रेंजर कुलदीप गौर, वनरक्षक कुमारदीप भार्गव, नीरज तिवारी, धीरज खटीक, रमेश वर्मा, मनोज लोधी एवं प्रशिक्षु वनरक्षक राहुल सरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने