शिवपुरी ठेकेदार के सूने घर से घुसे चोर, 28 तौले सोने के जेवर, साढ़े तीन किलो चांदी, चार लाख नगद चोरी

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 


समाचार 

शिवपुरी  ठेकेदार के सूने घर से घुसे चोर, 28 तौले सोने के जेवर, साढ़े तीन किलो चांदी, चार लाख नगद चोरी।

शिवपुरी फिजिकल थाना क्षेत्र में एक ठेकेदार के सूने मकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।

चोर तीन कमरों के ताले तोड़कर  28 तोला सोना, साढ़े तीन किलो चांदी और 4 लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए। 

शिवपुरी फिजिकल थाना पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। 

फिजिकल पर दौलत सिंह के होटल के पीछे रहने वाले ठेकेदार मातादीन अग्रवाल अपनी पत्नी रश्मी अग्रवाल और बच्चों के साथ 28 अगस्त की दोपहर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के लिए अपनी ससुराल कानपुर गए थे। 


29-30 अगस्त की दरम्यानी रात 1 बजे जब उक्त दंपत्ति लौटकर वापस घर आए तो घर में घुसते ही उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं। मकान के गेट टूटे हुए थे।

उसके अंदर रखे 28 तौले सोने के जेवर, साढ़े तीन किलो चांदी व चार लाख रुपये नगद चोरी कर लिए। 

रात को ही मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। 

बाक्स

मकान बनाने के लिए रखा था घर में नगद रुपया

मातादीन के मकान में तीसरी मंजिल का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी के चलते सामान लाने, मजदूरों को पेमेंट करने सहित अन्य कामों के लिए नगद पैसे की आवश्यकता पड़ती थी। यही कारण है कि मातादीन ने इतनी बड़ी मात्रा में नगद पैसा अपने घर में रखा हुआ था। बताया जा रहा है कि मकान का करने वाले मजदूरों को भी इस बात की जानकारी थी कि मातादीन अग्रवाल पूरे परिवार के साथ दो दिन के लिए घर से बाहर गए हुए हैं। मातादीन के अनुसार उन्हें किसी पर संदेह नहीं है, परंतु गेट का खुला छूटना, मजदूरों को घर में पैसा होने की जानकारी होना आदि एेसे बिंदु हैं, जिनसे जांच इन्हीं के आसपास सिमट गई है। 

बाक्स

कई सवाल, पुलिस कर रही इन एंगल पर जांच

-चोरी कब हुई? परिवार 28 अगस्त को दोपहर 1:30 बजे गया था और रविवार रात लौटा। इस बीच चोरी किस दिन-रात हुई, यह स्पष्ट नहीं है। 

-मेन गेट खुला था क्या? परिवार का कहना है कि वे किराएदार को गेट लगाने के लिए कहकर गए थे। क्या गेट खुला रह गया था, इसकी भी जांच हो रही है। 

-रेकी का भी संदेह, पुलिस को आशंका है कि वारदात से पहले रेकी की गई। परिवार के बाहर जाने की जानकारी सीमित लोगों को ही थी। 

बाक्स

फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट व डाग स्क्वायड ने भी किया मौका मुआयना

सूचना के बाद 30 अगस्त की सुबह पुलिस के फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डाग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची। उक्त टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया है।

इसके अलावा पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में लगी है। इसके अलावा अन्य वैज्ञानिक तरीकों से भी मामले की पड़ताल की जा रही है। 

इतना ही नहीं पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ करने में लगी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने