जल परीक्षण हेतु आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को एफटीके किट का किया सामूहिक वितरण।

न्यूज़ चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

दस्तक अभियान



जल परीक्षण हेतु आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को एफटीके किट का किया सामूहिक वितरण।

शिवपुरी, 1 अगस्त 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री शुभम अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न ग्रामों में चलाए जा रहे दस्तक अभियान के अंतर्गत विकासखंड पोहरी के बैराड़ क्षेत्र में डायरिया रोको अभियान कार्यक्रम शनिवार को आयोजित किया गया।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की विकासखंड समन्वयक सुश्री वंदना गौर द्वारा बैराड़ सेक्टर 1 की 20 ग्रामों की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को एफटीके (फील्ड टेस्ट किट) के माध्यम से जल गुणवत्ता को जांचने हेतु प्रशिक्षण दिया एवं सभी कार्यकर्ताओं को एफटीके किट वितरित कर उसका WQMIS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया गया। प्रशिक्षण में एफटीके किट के सभी 10 पैरामीटर के जांच की विधि बताई गई। जिसके आधार पर ग्रामीण स्तर पर ही पेयजल स्रोतों का नियमित परीक्षण हो पाएगा। 

डायरिया रोको अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता के तहत सभी कार्यकर्ताओं को जल जनित बीमारियों जैसे डायरिया, हैजा, टाइफाइड आदि से बचाव हेतु सुरक्षित तरीके अपनाने की जानकारी दी। पेयजल स्रोतों के आसपास साफ सफाई बनाए रखने, सुरक्षित पेयजल का उपयोग एवं समय समय पर एफटीके किट से पेयजल परीक्षण करने की अपील की। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की बैराड़ सेक्टर 1 और 2 की सुपरवाइजर सुश्री भावना शर्मा भी उपस्थित रही।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने