बैराड़ में अमृत हरित अभियान के तहत 200 पौधे रोपे नगर परिषद बैराड़ ने मुक्तिधाम परिसर में चलाया हरियाली अभियान।

न्यूज़ चाचा का धमाका 


जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

बैराड़ में अमृत हरित अभियान के तहत 200 पौधे रोपे नगर परिषद बैराड़ ने मुक्तिधाम परिसर में चलाया हरियाली अभियान।

शिवपुरी, 1 अगस्त 2026/ शासन के निर्देशानुसार संचालित अमृत हरित अभियान-2026 के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं नगर को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद बैराड़ द्वारा शनिवार को मुक्तिधाम परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के तहत मुक्तिधाम परिसर में 200 पौधों का रोपण किया गया। 

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष मालती-लक्ष्मण सिंह रावत उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री महेशचंद्र जाटव ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मुक्तिधाम परिसर में स्वच्छ, हरित एवं छायादार वातावरण विकसित करना रहा।

 मुख्य नगर पालिका अधिकारी महेश चंद्र जाटव ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए नगर परिषद लगातार वृक्षारोपण अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि लगाये गये सभी 200 पौधों की सुरक्षा, नियमित देखभाल और संरक्षण की समुचित व्यवस्था की जायेगी, ताकि भविष्य में ये पौधे विकसित होकर बड़े वृक्ष बन सके और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।

वृहद वृक्षारोपणकार्यक्रम में नीरज गर्ग, नगर परिषद स्टाफ श्री राजेंद्र गर्ग, मुकेश कुमार गुप्ता, प्रखर सिंघल, संजय गुप्ता, अंकित रावत, प्रभु दयाल रावत, पवन रावत, कैलाश धाकड़, मंगल बाथम, अमृत बाथम, अंकेश बाथम, राजू बाल्मिक, भारत वाल्मिक, ओमी वाल्मीकि, हजरत सिंह, लक्ष्मण वाल्मीकि ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। सभी ने पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण और देखभाल का भी संकल्प लिया। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने