मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान: कोलारस में विशाल जनसंवाद शिविर आयोजित; हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात। कलेक्टर दी वर्मा ने सुनी जनसमस्याएं।

न्यूज चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 


समाचार 

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान: कोलारस में विशाल जनसंवाद शिविर आयोजित; हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात।कलेक्टर दी वर्मा ने सुनी जनसमस्याएं।

बुजुर्ग महिला को तत्काल पहुंचाई 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता।

शिवपुरी, 21 अगस्त 2026/ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026' 07 अगस्त 2026 से लेकर 08 जनवरी 2027 तक चलाया जा रहा है इसके अंतर्गत आज शुक्रवार को कृषि उपज मंडी कोलारस में एक भव्य जनसंवाद शिविर का सफल आयोजन किया गया।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान करना और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से पहुँचाना रहा। इसके साथ ही जनसंवाद कर लोगों की समस्याओं को जानना और निराकरण करना है।

शिविर के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने स्वयं एक-एक कर आमजन की समस्याएँ सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया। वहीं शेष समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को तुरंत आवेदन सौंपते हुए समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

अधिकारियों को त्वरित समस्या समाधान के निर्देश

कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान शीघ्र करें। इस अभियान के तहत सभी अधिकारी उनके विकासखंड स्तरीय कार्यालय का निरीक्षण करें। इस अभियान के तहत अधिकारियों द्वारा विभिन्न शासकीय कार्यालय और संस्थाओं का औचक निरीक्षण भी किया जा रहा है ताकि उनकी व्यवस्थाओं में और सुधार किया जा सके।

पात्र हितग्राहियों को मौके पर मिली योजनाओं की सौगात।

आयोजन स्थल पर विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों को योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाण-पत्र, सामाजिक न्याय विभाग द्वारा वृद्धावस्था एवं कल्याणी पेंशन योजना के स्वीकृति आदेश तथा मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के तहत मृतक श्रमिकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये के आर्थिक सहायता पत्र सौंपे गए। इसके अलावा, नागरिकों का आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य कार्ड बनाया गया और खाद्य विभाग द्वारा राशन वितरण किया गया। कृषि विभाग की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि व कृषि यंत्र अनुदान योजना तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्व-सहायता समूहों को वित्तीय सहायता और प्रमाण-पत्र प्रदान कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया।

वृद्धा को 10 हजार रुपए की तत्काल आर्थिक सहायता।

जनसंवाद शिविर के दौरान कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के समक्ष पुरानखेड़ी निवासी बुजुर्ग महिला श्रीमती मेवा प्रजापति अपनी समस्या लेकर पहुंचीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर श्री वर्मा ने वृद्धा को ससम्मान बैठाया और उनकी समस्या को ध्यानपूर्वक सुना। त्वरित संज्ञान लेते हुए उन्होंने मौके पर ही वृद्धा को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री भरत सिंह चौहान, पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया, जिला पंचायत के सीईओ श्री विजय राज, अपर कलेक्टर श्री दिनेश चंद्र शुक्ला सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने