कलेक्टर श्री वर्मा के निरीक्षण में स्वास्थ्य सेवाओं में मिली लापरवाही पर हुई कार्यवाही।

न्यूज़ चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

कलेक्टर श्री वर्मा के निरीक्षण में स्वास्थ्य सेवाओं में मिली लापरवाही पर हुई कार्यवाही।

सीएचओ और एएनएम को कारण बताओ नोटिस

शिवपुरी, 25 अगस्त 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा द्वारा गतदिवस एचडब्ल्यूसी उप स्वास्थ्य केन्द्र, भौराना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति अपेक्षानुसार न पाए जाने तथा पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही पर कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देशों के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषीश्वर ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एवं एएनएम को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है।

कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि शासन द्वारा संचालित राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं अभियानों का प्रभावी क्रियान्वयन नहीं किया जा रहा है। विशेष रूप से दस्तक अभियान के अंतर्गत डीएसएस टूल में मात्र 355 बच्चों की रिपोर्टिंग दर्ज पाई गई, वहीं पेंटावेलेंट-1 टीकाकरण की उपलब्धि केवल 40 प्रतिशत ही पाई गई। कलेक्टर श्री वर्मा ने स्वास्थ्य सेवाओं में इस लापरवाही पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और सी एच ओ ओर ए एन एम पर कार्यवाही के निर्देश दिए।

तीन दिवस में मांगा लिखित जवाब।

निरीक्षण में पाई गई गंभीर लापरवाही के आधार पर उप स्वास्थ्य केन्द्र भौराना में पदस्थ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी श्री मनोज शिवहरे तथा एएनएम श्रीमती वंदना राय को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संबंधितों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपना लिखित स्पष्टीकरण  03 दिवस के भीतर मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी की स्पष्ट टीप के साथ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषीश्वर के समक्ष स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत करें। निर्धारित समयावधि में स्पष्टीकरण प्रस्तुत न करने अथवा प्रस्तुत जवाब संतोषप्रद न पाए जाने की स्थिति में संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक  कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने