कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देश पर कड़ी कार्यवाही, आंगनवाड़ी में मिली लापरवाही पर कार्यकर्ता रानी यादव बर्खास्त*

न्यूज़ चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देश पर कड़ी कार्यवाही, आंगनवाड़ी में मिली लापरवाही पर कार्यकर्ता रानी यादव बर्खास्त*



शिवपुरी, 21 अगस्त 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने आंगनवाड़ी केंद्र दबरा-2 का गतदिवस आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में कई गंभीर खामियां, गंदगी और भारी लापरवाही सामने आई।

निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र में गंदगी पाई गई और अन्य व्यवस्था भी काफी खराब थी। केंद्र में बच्चों की संख्या बहुत कम और उन्हें दी जाने वाली बुनियादी शिक्षा भी नहीं दी जा रही थी। इसके अलावा, पोषण ट्रैकर ऐप पर नियमित रूप से जरूरी जानकारियां दर्ज नहीं की जा रही थीं और कुपोषित बच्चों के खान-पान का सही ध्यान नहीं रखा जा रहा था। सेम बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में नियमित रूप से भर्ती कराने में भी लापरवाही देखी गई।

निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने भी शिकायत की कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता समय पर केंद्र नहीं आती हैं। पर्यवेक्षक द्वारा बार-बार समझाने के बाद भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती रानी यादव द्वारा कार्य के प्रति लापरवाही बरती जा रही है।

इस लापरवाही पर कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास करैरा के परियोजना अधिकारी अमित यादव ने संबंधित कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा दिया जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद करैरा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के अनुमोदन उपरांत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती रानी यादव को तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक किया गया है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने