थाना देहात पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों व अवैध शराब के खिलाफ सतत कार्यवाही करते हुये 7 पेटी देशी प्लेन शराब कीमती करीबन 21000 रुपये की जप्त कर आरोपी नंदकिशोर उर्फ नन्दू राठौर को गिरफ्तार किया एवं माननीय न्यायालय पेश किया

न्यूज् चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

थाना देहात पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों व अवैध शराब के खिलाफ सतत कार्यवाही करते हुये 7 पेटी देशी प्लेन शराब कीमती करीबन 21000 रुपये की जप्त कर आरोपी नंदकिशोर उर्फ नन्दू राठौर को गिरफ्तार किया एवं माननीय न्यायालय पेश किया।*



पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा सम्पूर्ण जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर.डी. प्रजापति एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक विकास यादव व उनकी टीम के द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 20.08.26 को सक्रिय मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर तत्काल दबिस देकर मझेरा ताल के पास थाना देहात शिवपुरी से आरोपी नंदकिशोर उर्फ नन्दू पुत्र गणेशराम राठौर उम्र 45 साल निवासी लुधावली थाना देहात शिवपुरी को 7 पेटी देशी प्लेन शराब जिसकी कीमत करीबन 21000 रुपये के साथ पकडकर आरोपी के कब्जे से उक्त शराब को जप्त कर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया गया आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र.304/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का कामय कर विवेचना मे लिया गया।

आरोपी आदतन अपराधी है जिसपर मारपीट, गाली गलोच, जान से मारने की धमकी देने व अवैश शराब विक्रय के कई अपराध पंजीबद्ध है।

सराहनीय भूमिका - निरीक्षक विकास यादव थाना प्रभारी थाना देहात शिवपुरी, प्रधान आरक्षक सतीश चौधरी, प्रधान आरक्षक शकील खान, आरक्षक जगदीश रावत, आरक्षक लाखन बघेल, आरक्षक अरुण मेवाफरोस, आरक्षक महेश लोधी, आरक्षक मिथुन कुशवाहा, आरक्षक संजीव शर्मा, आरक्षक रामजीलाल कुशवाह, आरक्षक भरत मीणा थाना देहात जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने