प्रेम मुद्गल परशुराम कल्याण बोर्ड के बैराड़ तेहसील प्रभारी नियुक्त। समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प।

न्यूज़


चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

प्रेम  मुद्गल परशुराम कल्याण बोर्ड के बैराड़ तेहसील प्रभारी नियुक्त।

समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प।

शिवपुरी ।मध्य प्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड की बैराड़ तेहसील इकाई द्वारा व्यास मैरिज गार्डन पर रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में परशुराम कल्याण बोर्ड शिवपुरी जिले के प्रभारी श्रीनिवास उपाध्याय की अनुशंसा और ग्वालियर संभाग के प्रभारी डॉक्टर दिलीप समांधिया और बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष तथा दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री पंडित विष्णु राजौरिया के आदेशानुसार पंडित प्रेम मुद्गलको बैराड़ तेहसील का तेहसील प्रभारी मनोनीत किया गया है   समाजसेवी पंडित प्रेम मुद्गल ने इस नई जिम्मेदारी पर बोर्ड के पदाधिकारीयों एवं वरिष्ठ विप्रजनों का आभार व्यक्त करते हुए, पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से समाज सेवा का संकल्प लिया ।

  उन्होंने कहा कि वे सामाजिक बन्धुओं के विश्वास पर खरे उतारने का पूरा प्रयास करेंगे। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष पंडित प्रदीप त्रिवेदी व नगर परिषद बैराड़ के वरिष्ठ पार्षद पंडित राजकुमार शर्मा ने विश्वास जताया कि पंडित प्रेम मुद्गल के नेतृत्व में बैराड़ क्षेत्र के बिखरे हुए संगठन अब एक माला की तरह एक जुट होकर कार्य करेंगे। 

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष पंडित धीरज व्यास  ने कहा कि ब्राह्मण समाज की संगठन शक्ति को प्रदर्शित करना आज के जमाने में आवश्यक हो गया है, कहने को ब्राह्मणों को सर्वोपरि स्थान दिया जाता है और समाज का मस्तिष्क कहा जाता है लेकिन व्यवस्थाओं की विकृतियां ने आज ऐसी हालत पैदा कर दिए हैं कि वर्तमान स्थिति परिस्थितियों में सबसे ज्यादा यदि कोई उपेक्षित वर्ग है तो वह है,  ब्राह्मण हमें संगठित होना है, हमें सुगठित होना है, हमें अपने अधिकारों के लिए आवाज उठानी है, हमें अपनी शक्ति को समय-समय पर प्रदर्शित करना है । यदि हमें अपना सम्मान अपने अधिकार पुनः प्राप्त करने के लिए परशुराम बनना पड़े तो हम बनेंगे। 

परशुराम कल्याण बोर्ड के शिवपुरी जिला प्रभारी पंडित श्रीनिवास उपाध्याय अपने उद्बोधन में परशुराम कल्याण बोर्ड का मुख्य उद्देश्य बताते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज सहित आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के समग्र विकास, स्वावलंबन और सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित करना बोर्ड का प्रमुख उद्देश्य है दूसरा उद्देश्य शिक्षा रोजगार और सांस्कृतिक उत्थान के लिए विभिन्न योजना संचालित करना है।

पार्षद पंडित राजकुमार शर्मा ने कहा कि समाज तब तक सुरक्षित नहीं हो सकता जब तक समाज का प्रत्येक व्यक्ति सुरक्षित न हो। जो अपने समाज के दुख दर्द से मुंह मोड़ लेता है, वह  यह भूल जाता है कि अकेला व्यक्ति कभी भी शक्तिशाली नहीं होता। शक्ति हमेशा संगठन में होती है जब समाज बिखर जाती है और जब आवाज भी बिखर जाती है और जब आवाज बिखर जाती है तब अधिकार भी छिन जाते है, धर्म, इतिहास और परंपरा हमें एक ही संदेश देते है अधिकार कभी भीख में नहीं मिलते ,उन्हें संघर्ष से प्राप्त करना पड़ता है जो अन्याय के विरुद्ध खड़ा होता है वही सम्मान पाता है।

इस नियुक्ति पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित राम प्रकाश शर्मा करसेना वाले व संभागीय सचिव महावीर प्रसाद मुद्गल एवं जिला उपाध्यक्ष पंडित हरगोविंद शर्मा  अजय जैमिनी राहुल शर्मा लव कुश उपाध्याय प्रदीप पाराशर कुलदीप मिश्रा रवि कटारी मुन्नालाल मुद्गल श्रीकांत शर्मा देवकीनंदन शर्मा सतीश दीक्षित राधेश्याम शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रेम मुद्गल को को बधाई दी है। कार्यक्रम का संचालन महावीर मुद्गल ने किया अंत में प्रदीप त्रिवेदी ने आभार व्यक्त किया

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने