न्यूज़ चाचा का धमाका
समाचार
3.13 करोड़ की लागत से 6 बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृतकरैरा विधानसभा को
विधायक रमेश प्रसाद खटीक के अथक प्रयास रंग लाए, नरवर में मुख्यमंत्री की घोषणा हुई साकार
करैरा: करैरा विधानसभा क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ी खुशखबरी सामने आई है करैरा विधायक रमेश प्रसाद खटीक के अथक प्रयासों से करही में 3 करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से 6 बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत किया गया है इस स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से करही सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी
दरअसल, पिछले वर्ष नरवर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने करैरा विधायक रमेश प्रसाद खटीक की मांग पर करही में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की घोषणा की थी मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब 3 करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से 6 बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति मिलने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से करही और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा प्राथमिक स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने से ग्रामीणों को समय पर उपचार मिल सकेगा
करैरा विधायक रमेश प्रसाद खटीक ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला का आभार व्यक्त किया है विधायक ने कहा कि करैरा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं आगे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा नरवर में की गई घोषणा अब स्वीकृति के रूप में साकार हुई है करही में 6 बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी तथा ग्रामीण अंचल की स्वास्थ्य व्यवस्था और मजबूत होगी
करही में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है इससे करही सहित आसपास के गांवों के लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है.!!
