दाल मिल स्थापना के लिये 30 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

दाल मिल स्थापना के लिये 30 अगस्त तक करें 

ऑनलाइन आवेदन।

शिवपुरी, 11 अगस्त 2026/ दलहनों में आत्मनिर्भरता मिशन योजना के अंतर्गत पोस्ट हार्वेस्ट इंफ्रास्ट्रकचर घटक में प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग यूनिट यानी दाल मिल की स्थापना के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी के पोर्टल www.chc.mpdage.org पर 30 अगस्त 2026 तक आवेदन किए जा सकते हैं।

उप संचालक कृषि मुनेश कुमार शाक्य ने बताया कि 01 सितंबर 2026 को कंप्यूटरीकृत लॉटरी पद्धति से जिलेवार प्राथमिकता सूची के आधार पर लॉटरी निकाली जाएगी। किसान उत्पादक संगठन (FPO), क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF), प्राथमिक कृषि ऋण समितियां (PACS), किसी भी अधिनियम के तहत पंजीकृत अन्य संस्थाएं और व्यक्तिगत आवेदक भी दाल मिल स्थापना के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिये विस्तृत निर्देश एवं प्रक्रिया आदि की जानकारी संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी के पोर्टल www.chc.mpdage.org पर देखे जा सकते है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने