न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
पुलिस थाना दिनारा पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय के 03 प्रकरणो मे 07 वर्षों से फरार चल रहे शातिर चोर स्थाई वारंटी अशोक ढीमर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया एवं जेल भेजा।*पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमति यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामदास प्रजापति एवं एसडीओपी करैरा श्री प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में नाईट कोम्बिंग गस्त लगाकर थाना क्षेत्र मे अवैध शराब, अवैध हथियार, अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध उत्खनन एवं स्थाई वारंटी, गिरफ्तारी वारंटी, सदिग्ध चैकिंग, गुंडा बदमाश चैकिंग करने के निर्देश दिये, आदेश के पालन मे थाना प्रभारी दिनारा रविन्द्र सिह कुशवाह एवं उनकी टीम द्वारा मुखविर की सूचना पर से माननीय न्यायालय के 03 प्रकरणो 660/19, 661/19 एवं 662/19 मे लगभग 07 वर्षों से फरार स्थाई गिरफ्तारी वारंटी अशोक पुत्र चतुर्भुज ढीमर निवासी ग्राम खडेसर थाना वरुआसागर जिला झाँसी को गिरप्तार कर माननीय जे एम एफ सी न्यायालय करैरा पेश किया गया एवं जेल भेजा गया।
सराहनीय योगदान उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी रविन्द्र सिह कुशवाह, उ.नि. सुल्तान सिह, प्र.आर. हिमांशु चतुर्वेदी, आर. शिवम यादव, आर. अमित यादव, आर. प्रदीप कौरव, आर. संदीप चौहान, सैनिक सतीश शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
सहयोगी जनता - सक्रिय पुलिस - सुरक्षित समाज
