न्यूज चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
शिवपुरी से हेमंत ओझा मानव वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष बने।
सत्र 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी गठित समाज सेवा में अग्रणी संस्था शिवपुरी मानव वेलफेयर सोसाइटी।
मध्य प्रदेश की वर्ष 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का गठन वार्षिक बैठक के दौरान सर्वसम्मति से किया गया।
बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश गुप्ता द्वारा पिछले वर्ष के कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया एवं कोषाध्यक्ष सतीश शर्मा द्वारा आय-व्यय का लेखा-जोखा रखा गया। संचालक मंडल के सदस्य राजीव भाटिया द्वारा समिति के आगामी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। नवीन कार्यकारिणी में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उअपने उद्बोधन में नवनियुक्त अध्यक्ष हेमंत ओझा ने कहा कि वे सभी सदस्यों को साथ लेकर समिति को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले नवदुर्गा महोत्सव एवं रावण दहन के भव्य आयोजन को इस वर्ष और भी बड़े स्वरूप में मनाया जाएगा।
ये हैं नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारी
अध्यक्ष-हेमंत ओझा, संयोजक-सुधीर राजोरिया (टानू भाई), उपाध्यक्ष-आशीष मित्तल, राजेंद्र राठौर, प्रदीप शर्मा, घनश्याम गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, नवीन गुप्ता, सतीश शर्मा, सचिव-किशोर जैमिनी, सह सचिव-रानू रघुवंशी, महामंत्री-राजेश जैन, देवेंद्र शर्मा (लल्लू), कोषाध्यक्ष-अंकुर सिंघल, मीडिया प्रभारी-मणिका शर्मा, संगीत संयोजक-अंकित सक्सेना, आकांक्षा गौड, संचालक मंडल-राजेश ठाकुर, संतोष शिवहरे, राजीव भाटिया, मुकेश जैन।

