न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचारयुद्ध शस्त्र से अधिक इच्छा शक्ति से लड़े जाते हैं - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा
शिवपुरी - "शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर वर्ष मेले, वतन पर मिटने वालों का यही बाकी निशां होगा" इन्डियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद तात्या टोपे समाधि स्थल से राजेश्वरी रोड, गुरुद्वारा चौक, माधव चौक, कोर्ट रोड, अस्पताल चौराहा होते हुए शहीद तात्या टोपे समाधि स्थल तक तिरंगा यात्रा निकाली। मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर दिनेश चन्द्र शुक्ला, विशिष्ट अतिथि मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री यशवंत राठौड़ तथा जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शर्मा ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रगान के बाद तिरंगा यात्रा आरंभ हुई। कार्यक्रम में 35 एनसीसी बटालियन के सूबेदार मेजर अमरजीत सिंह के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स गर्ल्स एवं बॉयज का विशेष योगदान रहा। साइंस कॉलेज, गर्ल्स कॉलेज, गर्ल्स स्कूल, हैप्पी डेज स्कूल, नंबर एक स्कूल, नंबर २ स्कूल के एनसीसी केडिट्स ने बढ़ -चढ़कर हिस्सा लिया। देशभक्ति के नारों के साथ तिरंगा यात्रा जोश और उत्साह के साथ संपन्न हुई।
शहीद तात्या टोपे ग्राउंड में मंच सजाया गया था। वहा मुख्य नगर पालिका अधिकारी
यशवंत राठौर ने पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने में आप सब लोगों की अहम भूमिका है। यदि आप लोग सहयोग देंगे तो शहर स्वच्छ रहेगा। सेना की कुर्बानी के कारण ही आज हम चैन की नींद सोते हैं। भारत माता के वीर सपूतों को शत-शत नमन।
इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कोऑर्डिनेटर कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने सभी पूर्व सैनिकों से आह्वान करते हुए कहा कि आज देश विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। देश की एकता, अखंडता,संप्रभुता,देश
हित और अधिकारों के लिए एकजुटता जरूरी है। अगर हम अपने देश के लिए ईमानदारी से काम करें, तो यही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। युद्ध हो या जीवन में द्वन्द शस्त्र से अधिक इच्छा शक्ति से लड़े जाते हैं।
एनसीसी सूबेदार मेजर अमरजीत सिंह ने कहा कि भारतीय सेना ने 1999 के कारगिल युद्ध में अपने अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान से भारत माता का मस्तक गर्व से ऊंचा कर दिया
वरिष्ठ पत्रकार मणिका शर्मा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस विषम परिस्थितियों में, दुर्गम स्थानों पर, बर्फ से ढकी हुई पहाड़ियों पर हमारी सेना का शौर्य और अदम्य साहस का परचम है।
इस अवसर पर पिछोर तहसील अध्यक्ष राम प्रकाश केवट, करेरा तहसील अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर,शहर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राजावत, कोषाध्यक्ष विशाल जोशी, जनरल सेक्रेटरी प्रवीण गुप्ता, कोऑर्डिनेटर बृजेश राठौर, शहर महासचिव मनोज दीक्षित, सूबेदार सुरेश कुमार राठौर, वेटरन बलराम ओझा, वेटरन धर्मेंद्र सिंह पटवारी, वेटरन रामवीर सिंह पाराशर, वेटरन गुरुप्रीत सिंह, वेटरन जितेंद्र जाट,वेटरन तेजभान सिंह परमार, वेटरन कैलाश सिंह जादौन, वेटरन बसंत सिंह जादौन, वेटरन पुष्पेंद्र जोशी, वेटरन मोहन सिंह राजपूत, वेटरन सत्येंद्र कुमार शर्मा, वेटरन शिवकुमार समाधिया, वेटरन कुलदीप मिश्रा, वेटरन कालका प्रसाद, वेटरन धर्मेंद्र सेन, वेटरन धर्मेंद्र सेन,अमर सिंह रावत, हरिवंश त्रिवेदी,छोटे लाल पुरी, सोनू गुप्ता, सूबेदार द्वारका प्रसाद रावत, रोहित रावत, वरिष्ठ पत्रकार मणिका शर्मा, सूबेदार मूलाराम, एडवोकेट वरुण शर्मा तथा बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक,एनसीसी कैडेट्स तथा शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मंच संचालन गिरीश मिश्रा तथा हेमलता चौधरी ने किया। आभार व्यक्त कैलाश सिंह जादौन ने किया।
