न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
थाना सतनवाङा पुलिस द्वारा वारंटीयों की धरपकड़ की कार्यवाही करते हुये आरसीटी क्रमांक 1109/20 में फरार स्थाई वारंटी छोटू कुशवाह को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा स्थाई वारंटियो की धरकपड हेतु दिये गये आदेशानुसार अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री आर. डी. प्रजापति एवं नगर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री सचिन कुमार धुर्वे के कुशल मार्गदर्शन मे दिनांक 25.07.2026 को थाना सतनवाडा ने माननीय न्यायालय श्रीमती प्रीती परिहार न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शिवपुरी के प्रकरण क्रमांक आरसीटी/1109/20 में स्थाई वारण्टी दिनांक 12.02.20 से फरार स्थायी वारण्टी छोटू कुशवाह पुत्र सरमन कुशवाह उम्र 26 साल निवासी ग्राम बामोर थाना सतनवाडा जिला शिवपुरी को ग्राम बामोर में फोर्स की मदद से पकङा और उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम छोटू कुशवाह पुत्र सरमन कुशवाह उम्र 26 निवासी ग्राम बामोर थाना सतनवाडा जिला शिवपुरी का होना बताया । उक्त व्यक्ति को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया
सराहनीय योगदान- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सतनवाडा उनि.बी.आर. पुरोहित, प्र.आर. 134 सुरेन्द्र 39 विनोद राठौर, आर. 1008 रामप्रकाश, आर. 565 गजराज सिंह, आर. 521 सौरभसुमन, आर. आर. 1139 राजावत का सराहनीय योगदान रहा है।
सहयोगी जनता - सक्रिय पुलिस सुरक्षित समाज
