संत शिरोमणि श्री रविदास जी की जयंती आज दीप प्रज्जलन एवं सम्मान करके मनाई गई मुख्य कार्यक्रम श्रीराम कॉलोनी स्थित काली माता मंदिर पर संपन्न हुआ

न्यूज चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 



संत शिरोमणि श्री रविदास जी की जयंती आज दीप प्रज्जलन एवं सम्मान करके मनाई गई  

मुख्य कार्यक्रम श्रीराम कॉलोनी स्थित काली माता मंदिर पर संपन्न हुआ 

शिवपुरी -- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश अनुसार आज संत रविदास जी की 650 वीं जयंती  650 दीप जलाकर एवं मंदिर के महंत जी का सम्मान कर मनाई गई  कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक योगेंद्र रघुवंशी ने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रविदास जी ने समाज सुधार के अनेक कार्य किये वह समता,सदभाव और मानवता का सन्देश दिया आज के दिन हम सब उनके बताये मार्ग पर चले यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होंगी 

भाजपा के महामंत्री के पी परमार,लवलेश जैन,जिला उपाध्यक्ष नवाब सिंह कुशवाहा और पूर्व कार्यसमिति सदस्य हरवीर सिंह रघुवंशी ने भी संत रविदास को महान समाज सुधाकर बताया!

इस अवसर पर कालीमाता मंदिर के महंत जी का भी सम्मान किया गया 

इससे पूर्व सभी भाजपा कार्यकर्त्तायों ने मंदिर में आरती और भजन किये और मंदिर प्रांगण में संत रविदास जी कि 650 वीं जयंती पर,650 दीप प्रज्जलन एवं उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और 

 समता,सदभाव और मानवता के सन्देश को आत्मसात किया   

कार्यक्रम के संयोजक जिला महामंत्री योगेंद्र रघुवंशी ने बताया की प्रदेश भाजपा नेतृत्व के आव्हान पर संत रविदास जयंती जिले भर में मंदिरो में मनाई गई 

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जैन पत्रकार नेबताया की आज के कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी,महिला मोर्चा अध्यक्ष शैलजा लवंगीकर,जनपद अध्यक्ष हेमलता रावत,बबीता जाटव की अहम् भूमिका रही और पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया   इस अवसर पर वार्ड पार्षद अरविन्द ठाकुर,रितेश जैन,प्रमोद जैन,माणिक जैन,सोनू रजावत,उमेश श्रीवास्तव,अमित लवंगीकर,अजीत ठाकुर,पूर्व नपा अध्यक्ष मुन्ना लाल कुशवाहा,सोनू कुशवाहा,मण्डल अध्यक्ष कृष्णा कुशवाहा,प्रशांत राठौर,गजेंद्र समाधिया,यशवंत मंगल सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी देवतुल्य कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने