मानसून में किसानों की मेहनत की फसल बारिश में खराब न हो, इसे लेकर पोहरी एसडीएम जेपी गुप्ता बुधवार दोपहर अचानक कृषि उपज मंडी पहुंच गए।

न्यूज चाचा का धमाका

जीतेन्द जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

मानसून में किसानों की मेहनत की फसल बारिश में खराब न हो, इसे लेकर पोहरी एसडीएम जेपी गुप्ता बुधवार दोपहर अचानक कृषि उपज मंडी पहुंच गए। 




औचक निरीक्षण में उन्होंने दो टूक कहा कि, बारिश में मंडी आने वाले हर किसान को सबसे पहले शेड में जगह मिले, ये मंडी स्टाफ की जिम्मेदारी है। 

एसडीएम ने मंडी परिसर के सभी शेड देखे और कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी कि बारिश के दौरान अगर कोई किसान उपज लेकर आता है तो उसे इंतजार न कराया जाए। 

किसान की उपज की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। शेड खाली रखो, फसल भीगनी नहीं चाहिए। उन्होंने मौके पर मौजूद मंडी स्टाफ से कहा। 

मंडी के बाहर सौदा किया तो खैर नहीं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने मंडी टैक्स चोरी पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि मंडी के बाहर कृषि उपज की खरीद-फरोख्त पर कड़ी निगरानी रखी जाए। 

अगर कोई व्यापारी बिना मंडी टैक्स चुकाए माल का परिवहन करते पकड़ा गया तो उस पर नियम के तहत कार्रवाई होगी। एसडीएम ने निर्देश दिए हैं कि, मंडी टैक्स की शत प्रतिशत वसूली होनी चाहिए। टैक्स चोरी करने वाले व्यापारियों से पांच गुना जुर्माना वसूला जाए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने