थाना बैराड पुलिस द्वारा ज्वेलर्स की दुकान में गैस कटर से ताला काटकर चोरी का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया एवं चोरी की घटना में प्रयुक्त नैक्सोन कार एवं एक 315 बोर का कट्टा मय राऊंडों के जप्त किया।

न्यूज़ चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 


थाना बैराड पुलिस द्वारा ज्वेलर्स की दुकान में गैस कटर से ताला काटकर चोरी का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया एवं चोरी की घटना में प्रयुक्त  नैक्सोन कार एवं एक 315 बोर का कट्टा मय राऊंडों के जप्त किया।

दिनांक 22.07.26 को फरियादी जगदीश प्रसाद गुप्ता निवासी बैराड ने रिपोर्ट किया कि मेरी सुनार गली के सामने मैंन रोड पर प्रिंस ज्वेलर्स के नाम से सोने चांदी की दुकान है, दिनांक 21.07.2026 को शाम को दुकान बंद करके आ गया दिनांक 22.07.2026 के रात्रि करीव 01.20 बजे मुझे बैराङ पुलिस ने फोन लगाकर बताया कि आपकी दुकान के बाहर आग लग गई है किसी अज्ञात चोर द्वारा गैस कटर से दुकान का ताला काट कर चोरी करने का प्रयास किया गया है। सीसीटीव्ही कैमरो के फुटेज देखने पर तीन अज्ञात बदमशों द्वारा मेरी दुकान का गैस कटर से ताला काट कर चोरी करने का प्रयास करते दिखाई दे रहे है। उक्त रिपोर्ट पर थाना बैराङ में अपराध क्रमांक 285/26 धारा 303(2),62 बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया। 

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया जी के द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लिया गया एवं तत्काल थाना बैराड पुलिस को शीघ्रातिशीघ्र घटना को ट्रेस करने हेतु निर्देशित किया गया।  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री आर. डी. प्रजापति व  एसडीओपी पोहरी श्री आनंद राय के मार्गदर्शन मे पुलिस टीम गठित की गई। मुखबिर एवं तकनीकी साक्ष्य की मदद से पता चला कि रिंकू कुशवाह निवासी जौरा एवं राकेश कुशवाह निवासी बैराङ हाल निवासी जौरा के द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया गया था। 

दिनाँक 26.07.2026 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि रिंकू कुशवाह अपनी नेक्सोन कार से साथियों के साथ जौरा से पहाङगढ जिला मुरैना की तरफ आने वाला है सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी भेजी गई तभी सहसराम पहाङगढ रोङ पर सामने से एक सफेद रंग की टाटा नेक्सोन कार आती दिखाई दी जिसे रोकने का प्रयास किया तो चालक ने पुलिस को दूर से देखकर गाङी को वापस मोङने का प्रयास किया इतने में पुलिस पार्टी ने घेराबंदी कर गाङी में बैठे दो व्यक्तियों को पकङा एवं नाम पता पूछे तो गाङी चलाने वाले व्यक्ति ने अपना नाम सौरभ पुत्र निरंजन कुशवाह उम्र 20 साल निवासी भूराडाढा जिला मुरैना एवं दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम आकाश पुत्र रघुवीर रावत उम्र 28 साल निवासी भूपतपुरा जौरा का होना बताया बाद सौरभ की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा व तीन जिन्दा राऊंड मिले। सौरभ कुशवाह से जब पूछताछ की तो उसने बताया कि रिंकू उर्फ योगेश कुशवाह निवासी जौरा हाल निवासी बामौर का मेरा जीजा लगता है उसके साथ में अपने साथी राकेश कुशवाह, देवेन्द्र उर्फ देवू उर्फ चुटिया सविता निवासी जौरा, आकाश रावत निवासी जौरा के साथ अच्छा पैसा कमाने के लिये बङी चोरी करने की योजना बनाई थी राकेश ने कहा कि मैं बैराङ का रहने वाला हूं वहां पर अच्छे अच्छे सोने चांदी की दुकान है जहां माल बहुत मिलेगा। रिंकू काले बैग में गैस कटर लेकर आया था मेरे व देवू के पास कट्टा था हम लोग रिंकू कुशवाह की टाटा नेक्सोन गाङी क्रमांक MP 07 AJ 4821 से दिनांक 21.07.26 को सुबह रवाना होकर शिवपुरी गये थे वहां पर हम लोगों ने खाना खाया व शराब पी आकाश को ज्यादा नशा हो गया था तो वह गाङी में सो गया था मैं गाङी चलाकर रात में बैराङ मैन रोङ पर आया वहां से रिंकू, राकेश व देवू सविता बैग लेकर चोरी करने चले गये और मैं गाङी लेकर वापस बरोद रोङ पर आ गया था करीबन आधा घण्टा के बाद तीनों दौङ कर आये एवं कहा कि पुलिस आ गई चोरी नही कर पाये है तब हम सब लोग गाङी से शिवपुरी पहुचें शिवपुरी से भितरवार होते हुए बामौर घर पर आ गये। मैं व रिंकू धौलपुर, भिण्ड, आगरा में चोरी के केस में जेल में बंद रहे है। रिंकू कई बार चोरी के केसो में बामौर, जौरा, धौलपुर, आगरा, गौहद भिण्ड में बंद हो चुका है। रिंकू ही हमारा बोस है। 

जप्त मालः- टाटा नेक्सोन कार, एक 315 बोर का देशी कट्टा व 03 जिन्दा राउण्ड।

 सराहनीय कार्यवाही : - निरी सुरेश शर्मा, सउनि हरिओम पाण्डेय, प्रआर. इकबाल अहमद, आर. अतर सिंह रावत, आर. ज्ञान सिंह रावत, आर. रविन्द्र धाकङ, आर. संदीप राठौर, आर. वीरेन्द्र धाकङ, आर. राजेन्द्र प्रसाद, चालक आर. मनीष परिहार, आर. अजय नीखरा की विशेष भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने