कोतवाली पुलिस व्दारा नशामुक्ति अभियान "नशे से दूरी है जरुरी 2.0" के तहत शिवपुरी शहर के प्रमुख स्थानों पर लोगों को नशा से होने वाले दुष्प्रभावों के लिये जागरुक किया एवं नशामुक्ति हेतु शपथ दिलायी।

न्यूज़ चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

कोतवाली पुलिस व्दारा नशामुक्ति अभियान "नशे से दूरी है जरुरी 2.0" के तहत शिवपुरी शहर के प्रमुख स्थानों पर लोगों को नशा से होने वाले दुष्प्रभावों के लिये जागरुक किया एवं नशामुक्ति हेतु शपथ दिलायी।



पुलिस मुख्यालय भोपाल व्दारा मध्य प्रदेश में चलाये जा रहे नशामुक्ति अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को नशामुक्ति अभियान के क्रियान्वयन के लिये आदेशित किया है, जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामदास प्रजापति एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सचिन कुमार धुर्वे के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे व्दारा दिनांक 26.07.26 को गांधी चौक पार्क पर नशामुक्ति के संबंध में शिवपुरी शहर के व्यापारी वर्ग को नशा से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में अवगत कराया गया एवं समस्त व्यापारी वर्ग को नशामुक्ति हेतु शपथ दिलाई गयी जो व्यापारी वर्ग व्दारा कोतवाली पुलिस व्दारा चलाये जा रहे नशामुक्त अभियान की प्रशंसा की बाद टीआई रोहित दुबे व्दारा शहर के शॉपिंग संस्थान सिटी कार्ट व स्मार्ट बाजार में कार्यरत कर्मचारियो व शॉपिग मॉल में उपस्थित ग्राहको को नशा से होने वाले दुष्प्रभावो के बारे में अवगत कराकर नशे से दूरी बनाये रखने हेतु समझाइस दी गयी एवं शॉपिंग माल के कर्मचारियो व ग्राहको को नशामुक्ति हेतु शपथ दिलायी गयी थाना प्रभारी कोतवाली रोहित दुबे व्दारा अपने स्टाफ के साथ विगत दिनो से लगातार शिवपुरी शगर के सार्वजनिक स्थानो, स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानो में लगातार नशामुक्ति के संबंध अभियान चलाया जा रहा है जिसमें लोगो को नशा से होने वाले दुष्प्रभावो के बारे में अवगत कराकर लोगो को नशा न करने हेतु शपथ दिलवायी जा रही है जो अभियान समाप्ति तक नशामुक्ति कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे।

सराहनीय भूमिकाः. उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, उनि० विवेक भट्ट, प्र.आर. 374 गजेन्द्र परिहार, प्र.आर. 570 विनय सिंह, प्र.आर. 829 विपिन भदौरिया, आर. 767 अजीत राजावत, आर. 265 देवेन्द्र रावत, आर. 574 अंकित शर्मा, की भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने