न्यूज चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा जबलपुर में मानव अधिकार जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन
जबलपुर। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) जबलपुर के तत्वावधान में एक गरिमामय मानव अधिकार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव एवं संस्थापक श्रीमती मालती यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान समय में समाज अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है। अनैतिक गतिविधियाँ, धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार, घरेलू हिंसा, महिला एवं पुरुष प्रताड़ना जैसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट समाज के प्रत्येक वर्ग तक मानव अधिकारों की जानकारी पहुँचाने तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
संस्थापक श्रीमती मालती यादव ने कहा कि समाज में समानता, सम्मान और न्याय की भावना को मजबूत करने के लिए सभी नागरिकों को आगे आकर मानव अधिकारों के संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान में सहभागिता निभानी चाहिए।
कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता शोम्पा शाह चटर्जी, प्रदेश सचिव अनिता दुबे, जिला अध्यक्ष ममता यादव, जिला अध्यक्ष (पुरुष) धनराज सोनकर, महामंत्री अर्चना यादव, तहसील अध्यक्ष डोमन सेन, तहसील अध्यक्ष (रांझी) नीलम गोटिया, तहसील अध्यक्ष (गोरखपुर) रश्मी केवट, ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार पांडे, जिला उपाध्यक्ष अवध किशोर साहू, जिला कार्यकारिणी सदस्य अक्षय राठौर, रेखा पटेल, शिवकुमार दुबे, कृष्णकांति पाण्डेय एवं रूपा दहिया सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में मानव अधिकारों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, पीड़ित एवं वंचित वर्ग को उनके अधिकारों की जानकारी देना तथा सामाजिक समरसता एवं न्यायपूर्ण व्यवस्था को सुदृढ़ करना रहा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव ने अपने संदेश मे कहा कि "मानव अधिकार केवल कानून की विषय-वस्तु नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति के सम्मान, सुरक्षा और समानता का आधार हैं। आइए, हम सब मिलकर अन्याय, भ्रष्टाचार, हिंसा और शोषण के विरुद्ध आवाज़ उठाएँ तथा मानवता, सेवा और न्याय के मार्ग पर चलकर एक सशक्त एवं जागरूक भारत का निर्माण करें।"
संगठन की संस्थापक श्रीमती मालती यादव, राष्ट्रीय सचिव शिवम तिवारी, राष्ट्रीय संयोजक डॉ. प्रेम कुमार वैद्य, प्रदेश मीडिया प्रभारी जीवनलाल जैन (चाय वाले), प्रदेश सचिव अनीता दुबे,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्णा यादव, राष्ट्रीय मंत्री रामवेश सिंह राजावत, राष्ट्रीय विधि सलाहकार इंद्रजीत सिंह चौहान युवराज सिंह राठौर एवं मनीष गुप्ता ने संयुक्त संदेश में कहा कि"भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के प्रत्येक नागरिक को न्याय, सुरक्षा एवं सम्मान दिलाना है। संगठन निरंतर जन-जागरूकता, सेवा एवं मानव अधिकार संरक्षण के लिए कार्यरत है। सभी नागरिकों से आग्रह है कि वे मानव अधिकारों के प्रति जागरूक बनें, अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठाएँ तथा एक समरस, सुरक्षित और सशक्त समाज के निर्माण में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करें।"
