न्यूज चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
थाना पोहरी पुलिस द्वारा 25 लाख की चोरी का 36 घंटो में किया खुलासा ।चोरी गयी तिजोरी, सोने चाँदी के आभूषण, मोटरसाइकिल एवं 85000 नगदी कुल मशरूका 25,00,000 (पच्चीस लाख) रुपये किया बरामद।
अंतर्राज्यीय गिरोह के 02 सदस्यों सहित 01 अन्य आरोपी गिरफ्तार, जिसमें 01 अंतर्राज्यीय आरोपी पर 50,000/- का इनाम ।
दिनांक 25.06.2026 को फरियादी अनुज शर्मा पुत्र स्व हरीकृष्ण शर्मा उम्र 47 साल निवासी कृष्णगंज पोहरी थाना पोहरी जिला शिवपुरी के द्वारा थाना पोहरी पर रिपोर्ट किया कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 24.06.2026 को दरिम्यानी रात्रि को छोटे भाई नीतू के मकान में घर के दरवाने पर लगे ताले एवं कुन्दी को काट कर कमरे में रखी अलमारी मे रखे सोने, चांदी के पुराना इस्तेमाली जेवराती आभूषण एवं लोहे की तिजोरी बजन लगभग 3 क्विटल एवं गेलरी मे रखी पल्सर मोटर साईकिल क्रमांक MP33HB6543 को अज्ञात चोर चुरा कर ले गये हैं। उक्त रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना पोहरी पर अप.क्र. 187/2026 धारा 331(4), 305 (a) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अपराध को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा तुरंत एक्शन लेते हुये घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की गई एवं घटना कारित करने बाले आरोपियों की गिरफ्तारी करने व चोरी गये मशरुका को बरामद करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं एस.डी.ओ.पी. पोहरी श्री आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पोहरी निरीक्षक रवि चौहान के द्वारा मुखविर तंत्र को सक्रिय किया गया एवं थाना प्रभारी पोहरी के नेतृत्व मे टीमें बनाकर जांच को आगे बढ़ाया गया। थाना प्रभारी सुभाषपुरा उनि. अरविंद चौहान व सायवर सेल की मदद लेकर अज्ञात आरोपियों एवं चोरी गये मशरूका की पतारसी हेतु लगाया गया एवं पृथक-पृथक टीम बनाकर थाना पोहरी क्षेत्र, बैराङ, शिवपुरी एवं श्योपुर तरफ रवाना की गई जिस दौरान सीसीटीव्ही कैमरों को चैक किया सीसीटीव्ही फुटेज के अवलोकन करते हुए चकराना रोङ सीएचसी अस्पताल के आगे रोङ पर बनी पुलिया पर पहुंचे जहां प्रकरण में चोरी गई एक पल्सर मोटरसाइकिल जिसका वाहन क्रमांक MP33 HB 6543 एवं पुलिया के नीचे पडी हुई क्षतिग्रस्त एवं खुली अवस्था में लोही की तिजोरी मिली जिसे मौके से बरामद किया गया।
इसी क्रम में दिनांक 27.06.26 को रात्रि के समय मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति आईटीआई कॉलेज पोहरी के पीछे नाले में चोरी गये माल के बंटवारे की चर्चा कर रहे हैं। मुखबिर सूचना पर से मध्य रात्रि में तत्काल पुलिस टीम आईटीआई कॉलेज के पीछे पहुंची तो नाले में तीन व्यक्ति संदिग्ध हालत मे बैठे दिखे जिन्हे फोर्स की मदद से घेराबंदी कर पकडा एवं पकडे गये तीनों व्यक्तियों 1. रामनिवास पुत्र उदय मोगिया उम्र 42 साल निवासी गोपालपुर शिवपुरी 2. श्रीवल्लभ पुत्र रणछोर उर्फ रनघोर पारदी उम्र 35 साल निवासी कनैरा थाना धरनावदा 3. रामेश्वर पुत्र हरिशंकर गोस्वामी उम्र 45 साल निवासी ग्वालीपुरा पोहरी से पूछताछ की गई एवं तलाशी ली गई तो आरोपी श्रीवल्लभ पारदी से एक अवैध लोहे की अधिया (देशी बंदूक) बरामद हुई। पुलिस टीम द्वारा पकडे गये उक्त तीनों आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने पोहरी में नीतू शर्मा के घर से चोरी किया गया माल आरोपी रामेश्वर गोस्वामी के खेत के पास नाले में ही पत्थर के पास मिट्टी में दबा कर छुपाना बताया। जिस पर पुलिस द्वारा आरोपीगणों की निशादेही में प्रकरण में चोरी गया मशरूका जिनमें सोने के आभूषणः- 01 मंगलसूत्र, 04 अंगूठी, 02 कड़े, 01 जंजीर, 02 नग झुमकी। चाँदी के आभूषणः- 03 कमरबंध (करधौनी), 04 नग पायल, 07 नग तोडिया, 02 नग बच्चे के चूड़ा, 06 नग बिछिया, 02 नग हाय सेट, 04 नग पुतलियां, 04 नग सिक्के कुल कीमत करीबन 23,00,000/- (तेईस लाख) रुपये एवं 85,000/- नगदी बरामद किये गये।
उक्त गिरफ्तारशुदा आरोपीयों में 02 आरोपी अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्य हैं जोकि गिरोह में रहकर बारदात करते हैं। अंतर्राज्यीय आरोपी श्रीवल्लभ पारदी के ऊपर म.प्र. व दीगर राज्यों में भी चोरी, हत्या, लूट, डकैती एवं हत्या का प्रयास जैसे कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। कार्यालय महानिरीक्षक पुलिस कोटा रेंज जिला कोटा राजस्थान द्वारा आरोपी श्रीवल्लभ पर गिरफ्तारी हेतु 50,000/- रुपये की इनाम की घोषणा की गई है। अन्य गिरफ्तार शुदा अंतर्राज्यीय आरोपी रामनिवास मोगिया पर भी थाना सुभाषपुरा, गोपालपुर, जिला राजगढ़, जिला अजमेर राजस्थान में आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट एवं नकवजनी जैसे विभिन्न अपराध दर्ज है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने चाँदी के आभूषण कीमत करीब 23,00,00/- रुपये नगदी 85,000/- पल्सर मोटरसाइकिल 70,000/-, लोहे की तिजोरी कीमत 40,000/- रुपये, अवैध लोहे की अधिया (देशी बंदूक) कीमत करीबन 5000/- कुली मशरूका 25,00,000/- (पच्चीस लाख रुपये) का बरामद किया गया है।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी पोहरी निरी. रवि चौहान, थाना प्रभारी सुभाषपुरा उनि. अरविंद चौहान, उनि वीरेन्द्र परिहार, प्रआर. 180 हृदेश पाराशर, प्रआर. 200 प्रमोद सेन, आर.247 मुनेश धाकड, आर. 1189 राजकुमार माहौर, आर.1134 अरविंद कुशवाह, आर.313 मांगीलाल गुर्जर, आर.256 रामनाथ रावत, आर.334 राघवेन्द्र यादव, आर. 1162 रामअवतार रावत, आर. 177 हेमराज राठौर, आर. 802 अमित श्रीवास, आर. 1167 रामभरत मीणा, आर. 1100 उमाशंकर मीणा, आर.307 चन्द्रभान रावत, आर. 116 संदीप राठौर एवं थाना सुभाषपुरा के आर.966 अवधेश शर्मा एवं आर. 584 गोरे जादौन तथा सायवर सेल प्रभारी उनि धर्मेन्द्र सिंह जाट प्रआर. विकाश चौहान, आर. आलोक व्यास की सराहनीय भूमिका रही।

