जिला खेल परिसर में प्रदेश के पहले जिला स्तरीय फिट इंडिया क्लब का शुभारंभ।



न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

जिला खेल परिसर में प्रदेश के पहले जिला स्तरीय फिट इंडिया क्लब का शुभारंभ।

पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन, युवाओं एवं आमजन को मिलेगी आधुनिक जिम सुविधा

शिवपुरी, 02 जून 2026/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलों और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर शिवपुरी में स्थापित जिला स्तरीय फिट इंडिया क्लब (जिम) का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर खेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं वरिष्ठ खिलाड़ी उपस्थित रहे।

जिला खेल परिसर के नवीन इंडोर हॉल में स्थापित फिट इंडिया क्लब के माध्यम से खिलाड़ियों एवं आमजन को आधुनिक इंडोर जिम तथा ओपन जिम की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। क्लब में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, कार्डियो ट्रेनिंग, एरोबिक ट्रेनिंग, रेजिस्टेंस ट्रेनिंग, न्यूट्रिशन सपोर्ट एवं काउंसलिंग सहित विभिन्न फिटनेस कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी डॉ. के.के. खरे ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से संचालित फिट इंडिया मूवमेंट के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए शिवपुरी में प्रदेश के प्रथम जिला स्तरीय फिट इंडिया क्लब की स्थापना की गई है। इसका उद्देश्य युवाओं एवं आमजन में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

फिट इंडिया क्लब की सुविधाओं का लाभ लेने के लिए खिलाड़ियों एवं आमजन को पंजीयन कराना आवश्यक होगा। पंजीयन संबंधी जानकारी के लिए श्री रामपाल सिंह महते (मो. 9039722396) एवं श्री सुजीत करोसिया (मो. 9993612504) से संपर्क किया जा सकता है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने