विश्व साइकिल दिवस पर आयोजित होगी ‘संडेज ऑन साइकिल’ रैली

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

विश्व साइकिल दिवस पर आयोजित होगी ‘संडेज ऑन साइकिल’ रैली।

स्वास्थ्य, फिटनेस एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे प्रतिभागी*

शिवपुरी, 06 जून 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती को बढ़ावा देने के आह्वान के क्रम में विश्व साइकिल दिवस-2026 के अवसर पर जिले में 7 जून को ‘संडेज ऑन साइकिल’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला स्तरीय साइकिल रैली निकालकर नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं फिटनेस के प्रति जागरूक किया जाएगा।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विजय राज ने बताया कि साइकिल रैली 7 जून को प्रातः 7 बजे तात्या टोपे स्मारक से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट, जिला अस्पताल चौराहा, कन्या शाला कार्ट रोड, माधव चौक, गुरुद्वारा एवं राजेश्वरी रोड होते हुए पोलो ग्राउंड पहुंचेगी। 

कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी डॉ. के.के. खरे को नोडल अधिकारी तथा स्कूल शिक्षा विभाग के कीड़ा अधिकारी श्री चन्द्रशेखर बैमटे को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। रैली के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों को भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।





एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने