जनकल्याण शिविरों में आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण। विभिन्न योजनाओं के आवेदन प्राप्त, पात्र हितग्राहियों को मिला लाभ।

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार



जनकल्याण शिविरों में आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण।

विभिन्न योजनाओं के आवेदन प्राप्त, पात्र हितग्राहियों को मिला लाभ।

शिवपुरी, 13 जून 2026/ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने एवं आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिले में आयोजित जनकल्याण शिविरों में नागरिकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिल रही है। शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी नागरिकों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें से अनेक प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

विभिन्न विभागों ने प्रदान की योजनाओं की जानकारी।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार आयोजित शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त कर उनका त्वरित निराकरण किया गया। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने की कार्रवाई भी की गई।

शनिवार को जनपद पंचायत बदरवास, नगर परिषद बदरवास, नगर परिषद रन्नौद, जनपद पंचायत खनियाधाना, नगर परिषद खनियाधाना, जनपद पंचायत करैरा, नगर परिषद करैरा एवं नगर परिषद बैराड़ में जनकल्याण शिविर आयोजित किए गए। करैरा में आयोजित शिविर का निरीक्षण विधायक श्री रमेश प्रसाद खटीक द्वारा किया गया तथा हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए।

राजस्व, पेंशन एवं आयुष्मान योजनाओं से जुड़े प्रकरणों का हुआ निराकरण।

शिविरों में वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान कार्ड, राशन पात्रता पर्ची, राजस्व प्रकरणों सहित विभिन्न जनसमस्याओं का निराकरण किया गया। राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय, कृषि, खाद्य एवं अन्य विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए पात्र हितग्राहियों से आवेदन भी प्राप्त किए गए।

14 जून तक जारी रहेंगे शिविर

तीन दिवसीय जनकल्याण शिविरों के अंतर्गत 14 जून तक जनपद पंचायत बदरवास, नगर परिषद बदरवास, नगर परिषद रन्नौद, जनपद पंचायत खनियाधाना, नगर परिषद खनियाधाना, जनपद पंचायत करैरा, नगर परिषद करैरा एवं नगर परिषद बैराड़ में शिविर आयोजित किए जाएंगे।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने