न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
सैनिक अनुशासन और अपनी मर्यादा कभी नहीं भूलता - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा।
शिवपुरी - इन्डियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन शिवपुरी की बैठक शहीद तात्या टोपे ग्राउंड में जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने सभी सदस्यों से कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम के उपलक्ष में विस्तार से चर्चा की। सभी ने कारगिल विजय दिवस भव्य रूप से मनाने की अनुशंसा की।
कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने कहा कि यह अपेक्षा करना बंद कर दो, कि कोई आए और तुम्हारी दुनिया बदल जाए। क्योंकि जिस दुनिया को तुमने बनाया है, वह तुम्हारे विचारों और सोच से निर्मित है। उसे केवल तुम ही बदल सकते हो, इसकी शुरुआत स्वयं से करो। आप अनुशासन और मर्यादा में रह कर देश का भला कर सकते हो। सैनिक अनुशासन और अपनी मर्यादा कभी नहीं भूलता है। कारगिल की लड़ाई हमने अपने देश के अंदर रहते ही, मर्यादा के साथ जीती।
कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम का दायित्व जिला उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, शहर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राजावत, कोऑर्डिनेटर बृजेश कुमार राठौर, महासचिव प्रवीण गुप्ता, कोषाध्यक्ष विशाल जोशी को सोपा गया
।
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि इन्डियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगिंदर सिंह सेंगर एवं महासचिव आसिन खान को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया।
सभी पूर्व सैनिकों से अनुरोध किया गया कि वे 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अवकाश लेकर परिवार के साथ कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, शहर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राजावत, कोषाध्यक्ष विशाल जोशी, कोऑर्डिनेटर बृजेश कुमार राठौर, महासचिव प्रवीण गुप्ता ने अपने विचार रखें। एडवोकेट रूप किशोर वशिष्ठ ने पुरानी सर्किल जेल को जेल पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन से सहयोग मांगा। और सभी कार्यक्रम पुरानी सर्किल जेल में करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शर्मा, यूथ अध्यक्ष तरुण शर्मा, उपाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, महासचिव प्रवीण गुप्ता, कोऑर्डिनेटर बृजेश कुमार राठौर, कोषाध्यक्ष विशाल जोशी , शहर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राजावत, एडवोकेट वरुण शर्मा,वेटरन शिव कुमार समाधिया, वेटरन मोहन सिंह राजपूत, अमर सिंह रावत, कैप्टन चंद्र किशोर चतुर्वेदी, वेटरन कैलाश सिंह जादौन, वरिष्ठ एडवोकेट रूप किशोर वशिष्ठ उपस्थित रहे। संचालन बृजेश कुमार राठौर ने किया। उपाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने आभार व्यक्त किया।
