शिक्षा विभाग की स्थानांतरण नीति संबंधी कोई निर्देश जारी नहीं।

न्यूज़ चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

शिक्षा विभाग की स्थानांतरण नीति संबंधी कोई निर्देश जारी नहीं।

जिला शिक्षा अधिकारी ने दी जानकारी

शिवपुरी, 03 जून 2026/ जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा वर्तमान में स्थानांतरण नीति के संबंध में कोई नवीन दिशा-निर्देश अथवा नीति जारी नहीं की गई है। विभागीय स्तर पर स्थानांतरण नीति जारी होने की प्रक्रिया के संबंध में अभी कोई अधिकृत आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि हाल ही में प्रकाशित कुछ समाचारों में ई-अटेंडेंस एवं स्थानांतरण प्रक्रिया को लेकर विभिन्न बिंदुओं का उल्लेख किया गया है, जबकि इस संबंध में विभाग द्वारा अभी तक कोई आधिकारिक नीति अथवा निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ई-अटेंडेंस के आधार पर स्थानांतरण से संबंधित कोई प्रावधान वर्तमान में प्रभावशील नहीं है। साथ ही स्थानांतरण नीति के अन्य बिंदुओं के संबंध में भी शिक्षा विभाग द्वारा कोई अधिकृत आदेश जारी नहीं हुआ है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने