विश्व तंबाकू निषेध दिवस (31 मई 2026) के अवसर पर माँ शारदा जिला नशा मुक्ति केंद्र, शिवपुरी द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला

शिवपुरी 

समाचार 

विश्व तंबाकू निषेध दिवस (31 मई 2026) के अवसर पर माँ शारदा जिला नशा मुक्ति केंद्र, शिवपुरी द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सुबह 9 बजे से 11 बजे तक केंद्र में मरीजों और आम नागरिकों को तंबाकू तथा नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई। इस दौरान योग और ध्यान कराया गया तथा सभी को नशा छोड़ने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में डॉ. देवेन्द्र चौहान, श्री रामअवतार मौर्य, श्री श्याम सुंदर श्रीवास्तव, श्रीमती ममता श्रीवास्तव, अशरफ खान, आरिफ खान आदि उपस्थित रहे।

शाम 7 बजे से 10 बजे तक शिवपुरी के तीलगार चौराहा सब्जी मंडी क्षेत्र में जनसमूह को एकत्र कर विश्व तंबाकू निषेध दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोगों को तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया और शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर नशा मुक्ति केंद्र के प्रचार कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया गया।

कार्यक्रम में बच्चों ने ड्राइंग और चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया। नशा मुक्ति के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने वाले बच्चों और युवाओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। अंत में सभी ने नशे के दुष्प्रभावों को समझते हुए नशा छोड़ने का संकल्प लिया।

संदेश:

“नशा नाश की जड़ है। तंबाकू, गुटखा, सिगरेट और बीड़ी का सेवन मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। इसलिए सभी को इनसे दूर रहना चाहिए।”

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने