पोहरी महाविद्यालय प्रांगण में विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम का हुआ आयोजन। पूर्व राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा रहे मौजूद।

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार




पोहरी महाविद्यालय प्रांगण में विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

पूर्व राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा रहे मौजूद।

शिवपुरी, 21 जून 2026/ विश्व योग दिवस के अवसर पर शासकीय लक्ष्मी सरस्वती गोपाल कृष्ण महाविद्यालय प्रांगण में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रुप से पूर्व राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा, आशुतोष जैमिनी, संजीव शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जेपी गुप्ता, जनपद सीईओ ऑफिसर सिंह गुर्जर सहित समस्त विभागों के अधिकारी-कर्मचारी सहित छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। 

 कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सन्देश को वर्चुअल रूप से लाइव सुना गया। कार्यक्रम के अंत मे महाविद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। योगाभ्यास के दौरान योग के महत्व नियमित अभ्यास से होने वाले लाभों एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई जहां उपस्थित लोगों ने उत्सव पूर्वक युवा अभ्यास में भाग लिया अंत में सभी को नियमित योग करने एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने हेतु प्रेरित किया गया

शासकीय हायर सेकंडरी विद्यालय छर्च में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम सम्पन्न।

प्रदेशभर में 21 जून को विश्व योगदिवस के अवसर पर समस्त शासकीय संस्थानों में योगाभ्यास के निर्देश दिये गए जिसके परिपालन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छर्च में सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया गया और योग के महत्व और नियमित अभ्यास से होने वाले शारीरिक लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान प्राचार्य अजय शंकर त्रिपाठी, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ दीप्ति शर्मा, सरपंच छर्च दीवान सिंह कुशवाह, जनपद सदस्य व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने