शांति एवं सौहार्द्र के साथ मनाएं मोहर्रम का त्यौहार - कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सद्भावना एवं समन्वय समिति की बैठक हुई आयोजित

न्यूज चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

शांति एवं सौहार्द्र के साथ मनाएं  मोहर्रम का त्यौहार - कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सद्भावना एवं समन्वय समिति की बैठक हुई आयोजित।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने कहा है कि त्यौहार आपसी भाईचारे का प्रतीक होते हैं। इसलिए त्यौहार शांति एवं सौहार्द्र के साथ मनाए जाएं। आपसी सद्भावना  का वातावरण बना रहे, यही हम सबकी मंशा है। इसी उद्देश्य से विभिन्न समुदायों के प्रबुद्धजनों के साथ सद्भावना एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। 

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया, उप संचालक माधव टाइगर रिजर्व श्री हरिओम, अपर कलेक्टर श्री दिनेश चंद्र शुक्ला सहित समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक में इस 26 जून को मोहर्रम पर्व के दौरान जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु विस्तृत चर्चा की गई। 

कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। करबला (विसर्जन स्थल) एवं हुसैन टेकरी पर मोहर्रम पूर्व व पश्चात स्वच्छता, पेयजल, अस्थाई प्रसाधन, स्ट्रीट लाइट सुधार, नालों की सफाई एवं फायर ब्रिगेड की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही ताजियों के चल समारोह के मार्गों पर विद्युत आपूर्ति की सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।

 कर्बला स्थल पर रस्सी, टॉर्च, गोताखोरों की टीम तथा अन्य आवश्यक उपकरणों के साथ टीम की तैनाती की जाएगी। विसर्जन स्थल पर एसडीआरएफ व फॉरेस्ट विभाग की टीम भी मौजूद रहेगी। ताजियों के मार्गों का पूर्व निरीक्षण कर विद्युत तारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। चल समारोह के दौरान ताजिये जिन-जिन मार्गों से गुजरेंगे उन मार्गों का स्थल निरीक्षण कर मार्ग में यदि गड्ढे आदि हो तो उनको शीघ्र दुरूस्त कराने के निर्देश दिए हैं

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने