न्यूज चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
दून पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन
योग शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य और आत्मिक शुद्धि का माध्यम: कार्तिक जैन।
योग फॉर हेल्दी एजिंग थीम पर हुआ अभ्यास।
कार्यक्रम में हार्टफुलनेस संस्था के योग प्रशिक्षक कार्तिक जैन ने इस वर्ष की थीम 'योग फॉर हेल्दी एजिंग' के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सभी को योगाभ्यास कराया। उन्होंने सबसे पहले सूक्ष्म व्यायाम से शुरुआत की, जिसके बाद ताड़ासन, वृक्षासन, शशांक आसन, अर्धभुजंगासन और उत्तानपादासन का क्रमबद्ध अभ्यास कराया। सत्र के अंत में सभी को मानसिक शांति और एकाग्रता के लिए ध्यान (Meditation) का विशेष अभ्यास भी कराया गया।
तनावमुक्ति के टिप्स और पौधारोपण का संकल्प।
योग प्रशिक्षक कार्तिक जैन ने दैनिक जीवन में तनावमुक्त रहने के व्यावहारिक टिप्स साझा किए। इसके साथ ही उन्होंने पर्यावरण सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए सभी उपस्थित जनों को पौधारोपण करने का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए अखलाक खान ने कहा कि योग तन और मन को जोड़कर आत्मबल मजबूत करता है। यह हमें प्रकृति के साथ तालमेल बनाकर जीवन जीने की कला सिखाता है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में दून पब्लिक स्कूल एवं रेडिएंट कॉलेज के डायरेक्टर शाहिद खान एवं प्राचार्य अभिजीत घोषाल ने योग व ध्यान प्रशिक्षक कार्तिक जैन को गुलदस्ता भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम के सफल समापन पर सभी का आभार डायरेक्टर शाहिद खान ने व्यक्त किया।
शिवपुरी। आयुष मंत्रालय के निर्देश एवं शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में स्थानीय दून पब्लिक स्कूल परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के स्टाफ और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।