न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
ल्जिले में 34 हजार मीट्रिक टन से अधिक उर्वरक उपलब्ध।
खरीफ सीजन में अब तक 9,443 मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण, 36 हजार से अधिक किसानों ने कि
शिवपुरी, 04 जून 2026/ किसानों को खरीफ सीजन के दौरान समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। वर्तमान में जिले में विभिन्न प्रकार के 34,013 मीट्रिक टन उर्वरक का भंडारण उपलब्ध है, जिससे किसानों को आवश्यकता अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है।
उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने बताया कि जिले में उपलब्ध उर्वरकों में 9,973 मीट्रिक टन यूरिया, 3,536 मीट्रिक टन डीएपी, 6,026 मीट्रिक टन एनपीके, 14,196 मीट्रिक टन एसएसपी तथा 282 मीट्रिक टन एमओपी शामिल है।
खरीफ सीजन में 9,443 मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण*
जिले में 01 अप्रैल 2026 से 04 जून 2026 तक किसानों को कुल 9,443 मीट्रिक टन उर्वरक वितरित किया जा चुका है। इसमें 4,935 मीट्रिक टन यूरिया, 1,771 मीट्रिक टन डीएपी, 1,890 मीट्रिक टन एनपीके, 733 मीट्रिक टन एसएसपी तथा 114 मीट्रिक टन एमओपी का वितरण शामिल है।
*ई-विकास प्रणाली से 36 हजार से अधिक किसानों ने प्राप्त किया उर्वरक।
कृषि विभाग द्वारा उर्वरक वितरण की पारदर्शी व्यवस्था के तहत ई-विकास प्रणाली के माध्यम से किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है। 01 अप्रैल से 03 जून 2026 तक जिले के 36,243 किसानों ने टोकन जनरेट कर 9,264 मीट्रिक टन उर्वरक का उठाव किया है।
एक दिन में 1,611 किसानों ने लिया लाभ*
विभागीय आंकड़ों के अनुसार 03 जून 2026 को ही 1,611 किसानों द्वारा ई-विकास प्रणाली के माध्यम से टोकन जनरेट कर 838 मीट्रिक टन उर्वरक प्राप्त किया गया।