जिले में 1703 मीट्रिक टन यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित। सहकारी समितियों, डबल लॉक केंद्रों, मार्केटिंग सोसायटी एवं निजी विक्रेताओं के माध्यम से किया जाएगा वितरण।

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

जिले में 1703 मीट्रिक टन यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित।

सहकारी समितियों, डबल लॉक केंद्रों, मार्केटिंग सोसायटी एवं निजी विक्रेताओं के माध्यम से किया जाएगा वितरण।

शिवपुरी, 04 जून 2026/ किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में यूरिया उर्वरक की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में गतदिवस इफको कंपनी की यूरिया रैक शिवपुरी रैक प्वाइंट पर प्राप्त हुई है, जिससे जिले को कुल 1703 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध हुआ है। जिसका वितरण, डबल लॉक केंद्र, एवं निजी उर्वरक विक्रय केन्द्रों के माध्यम से ई विकास प्रणाली से पंजीयन कर वितरण किया जायेगा।

सहकारी समितियों को उपलब्ध कराया गया 475 मीट्रिक टन यूरिया।

13 सहकारी समितियों को 475 मीट्रिक टन उर्वरक आवंटित किया गया है। 8 सहकारी समितियों को 25-25 मै.टन के मान से यूरिया प्राप्त हुआ है। जो प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति खतौरा, कुलवारा, इंदार, पीरोंठ, मडवासा, परिच्छा, बेंहगवा एवं नरौआ को उपलब्ध कराया जाएगा। 4 सहकारी समितियों को 50-50 मै.टन के मान से यूरिया प्राथमिक कृषि साख सह. समिति नरवर, मगरौनी, सुनारी एवं दिहायला को  उपलब्ध कराया जाएगा तथा प्राथमिक कृषि साख सह. समिति सीहोर को 75 मै.टन यूरिया उपलब्ध कराया गया है। 

डबल लॉक केंद्रों को मिला 450 मीट्रिक टन आवंटन।

जिले के तीन डबल लॉक केंद्रों को कुल 450 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध कराया गया है। इसमें मार्कफेड कोलारस को 100 मीट्रिक टन, मार्कफेड शिवपुरी को 150 मीट्रिक टन तथा मार्कफेड बदरवास को 200 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित किया गया है।

मार्केटिंग सोसायटी को मिला 250 मीट्रिक टन आवंटन।

जिले के तीन मार्केटिंग सोसायटियों को कुल 250 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध कराया गया है। इसमें मार्केटिंग नरवर को 50 मीट्रिक टन, मार्केटिंग बैराड को 150 मीट्रिक टन तथा मार्केटिंग पोहरी को 50 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित किया गया है।

निजी विक्रेताओं को भी उपलब्ध कराया गया उर्वरक।

किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिले के विभिन्न निजी उर्वरक विक्रेताओं को भी कुल 528 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध कराया गया है। जिसमें जेके जैन मगरौनी को 50 मै.टन, रामसेवक सीताराम गेंडा करैरा को 50 मै.टन, गुप्ता ट्रेडिंग करैरा को 25 मै.टन, गेडा एसोसिएट करैरा को 25 मै.टन, बालाजी ट्रेडर्स बैराड को 18 मै.टन, जनता एग्रो एजेंसी शिवपुरी 25 मै.टन, राधिका ट्रेडर्स शिवपुरी को 25 मै.टन, विनोद ट्रेडिंग कंपनी शिवपुरी को 20 मै.टन, गिर्राज ट्रेडिंग कंपनी शिवपुरी को 40 मै.टन, लक्ष्मी ट्रेडर्स रन्नौद को 50 मै.टन, पीएस टेंडर्स कोलारस को 50 मै.टन, श्री कृष्णा क्लीनिक खतौरा 50 मै.टन, केके इंटरप्राइजेज सेसई, मां कालका ट्रेडर्स मगरौनी, गुरु कृपा एग्रो एजेंसी खतोरा एवं छाजेड बंधु शिवपुरी को 25-25 मै.टन यूरिया प्राप्त हुआ है। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने