चौकी खौड़ थाना भौंती पुलिस द्वारा अराधों मे तत्काल कार्यवाही करते हुये हत्या के प्रयास के अपराध क्रमांक 180/26 मे हत्या के प्रयास के 04 आरोपियों को सूचना के चंद घंटों मे गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त आलाजरब जप्त किया एवं आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया।*



न्यूज् चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

चौकी खौड़ थाना भौंती पुलिस द्वारा अराधों मे तत्काल कार्यवाही करते हुये हत्या के प्रयास के अपराध क्रमांक 180/26 मे हत्या के प्रयास के 04 आरोपियों को सूचना के चंद घंटों मे गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त आलाजरब जप्त किया एवं आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया।*

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया  द्वारा जिले मे गंभीर अपराधों मे फरार आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में चौकी खोड थाना भौंती पुलिस ने हत्या के प्रयास के 04 आरोपियों को अपराध पंजीबद्ध होने के चंद घंटों बाद गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त आलाजरब जप्त किये गए।

दिनांक 05.06.2026 को फरियादी गोपाल पुत्र गंभीरा कोली उम्र 40 साल निवासी ग्राम चंदावनी की रिपोर्ट पर से थाना भौंती पुलिस ने अपराध क्रमांक 180/26 धारा 109(1), 115(2), 296, 351(3), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध करते हुए मामले से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा अपराध को गंभीरता से लेते हुये हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गये, एसडीओपी श्री प्रशान्त शर्मा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी खोड थाना भौंती ने पुलिस टीम बनाकर हत्या के प्रयास के आरोपीगण 1. धर्मेन्द्र पुत्र रजत सिंह परिहार उम्र 24 साल, 2. अजब सिंह परिहार पुत्र मूंगा परिहार उम्र 60 साल, 3. श्रीमती फूला बाई पत्नि अजब सिंह परिहार उम्र 60 साल, 4. रीनू पुत्री अजब सिंह परिहार उम्र 23 साल निवासीगण ग्राम चंदावनी चौकी खोड थाना भौंती को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त कुल्हाडी व डंडे जप्त किये गए। आरोपीगणों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

आरोपीगण की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी भौंती श्री घनश्याम सिंह भदौरिया, चौकी प्रभारी खोड उनि. कुसुम गोयल, सउनि. मुनेन्द्र सिंह भदोरिया, सउनि. संजय भगत, प्रआर. 733 प्रदीप गुर्जर, आर. 109 रवि कांत शर्मा, आर.523 ब्रजेश माहौर, आर.441 बीरेन्द्र बाथम, आर. ब्रजेश राणा, आर. दुर्गाविजय रावत, आर. मलखान गुर्जर, म.आर. अनीता शर्मा, आर. चालक. 554 अमित यादव, आर.510 रोहित उपाध्याय एसडीओपी कार्यालय पिछोर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सहयोगी जनता - सक्रिय पुलिस सुरक्षित समाज

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने