पिछोर में शिविर का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध निराकरण के निर्देश। शिवपुरी, 17 जून 2026/ शासन के निर्देशानुसार जिले में जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार


जनकल्याण शिविर में पहुंचे कलेक्टर श्री वर्मा।

पिछोर में शिविर का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध निराकरण के निर्देश।

शिवपुरी, 17 जून 2026/ शासन के निर्देशानुसार जिले में जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जनकल्याण शिविर के माध्यम से आमजन की समस्याओं का निराकरण होना चाहिए और पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। 

आज कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने जनपद पंचायत पिछोर में आयोजित जनकल्याण शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया, आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए।

शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना लक्ष्य।

कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत जिले की सभी जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिवपुरी जिले में बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। सभी प्राप्त आवेदनों का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा।

अंतिम दिवस का लाभ उठाने की अपील।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्रीमती ममता शाक्य ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि जनकल्याण शिविर के अंतिम दिवस तक अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शिविर स्थल पर उपस्थित रहकर आवेदनों का निराकरण कर रहे हैं तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने