समस्त एसडीएम को राजस्व अमले की मॉनिटरिंग के सख्त निर्देश*

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

समस्त एसडीएम को राजस्व अमले की मॉनिटरिंग के सख्त निर्देश*

राजस्व प्रकरणों का निराकरण पूरी पारदर्शिता से किया जाए।

शिवपुरी, 31 मई 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने समस्त एसडीएम को राजस्व प्रकरणों के समय सीमा में पूरी पारदर्शिता से निराकरण के निर्देश दिए हैं। बिना किसी कारण के नामांतरण बंटवारा सीमांकन के प्रकरण लंबित न रहें और विभागीय अमले की सतत निगरानी के भी निर्देश दिए हैं।

जब कोलारस तहसील अंतर्गत ग्राम सेसईखुर्द के निवासी दुर्जन सिंह द्वारा पटवारी पर कृषि भूमि के बंटवारे के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला मीडिया में प्रसारित किया गया तब जैसे ही यह जिला मजिस्ट्रेट के संज्ञान में आया उन्होंने शिकायत के संबंध में तुरंत जांच के निर्देश दिए।

इस मामले में कोलारस एसडीम अनूप श्रीवास्तव ने वस्तुस्थिति से अवगत कराया है। उन्होंने बताया कि आवेदक दुर्जन सिंह का बंटवारा प्रकरण पूर्व में तहसील न्यायालय द्वारा निरस्त किया जा चुका है। प्रकरण निरस्त किए जाने का कारण यह था कि आवेदक शामिल शरीक खाते में दर्ज अपनी माता एवं बहन का नाम हटाकर उनकी हिस्से की भूमि अपने नाम दर्ज कराना चाहता था, जो नियमानुसार संभव नहीं था।

जनसुनवाई में शिकायत प्राप्त होने के उपरांत आवेदक को बुलाकर संबंधित आदेश के विरुद्ध अपील प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, किंतु उसके द्वारा न तो कोई अपील प्रस्तुत की गई और न ही कोई वैधानिक दस्तावेज अथवा साक्ष्य उपलब्ध कराए गए। रिश्वत मांगने संबंधी लगाए गए आरोप भी निराधार पाए गए हैं, क्योंकि शिकायतकर्ता द्वारा इस संबंध में किसी प्रकार का कोई प्रमाण या साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया है। जांच में यह भी पाया गया कि शिकायतकर्ता द्वारा आरोपों के समर्थन में कोई तथ्य उपलब्ध नहीं कराए गये।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने