न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
मछली पालन क्षेत्र में केज स्थापना/संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित।
शिवपुरी, 10 मई 2026/* ‘मध्यप्रदेश शासन एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026’ के तहत जिला पंचायत एवं निकाय के चयनित जलाशयों में मछली पालन को आधुनिक बनाने और उत्पादन बढ़ाने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक संचालक मत्स्योद्योग जिला शिवपुरी ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत निवेशकों और उद्यमियों को केज एक्वाकल्चर, एक्वापोनिक्स, ईको-टूरिज्म और ग्रीन एनर्जी जैसी गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। शासन द्वारा निजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए फिश हैचरी, कोल्ड स्टोरेज और फिश प्रोसेसिंग यूनिट जैसे बुनियादी ढांचे के विकास हेतु बैंक ऋण, ब्याज में छूट (सबवेंशन) और तकनीकी सहायता भी प्रदान की जाएगी। इच्छुक उद्यमी अपनी विस्तृत कार्ययोजना (DPR व अन्य समस्त वांछित दस्तावेजों सहित) के साथ 20 मई 2026 तक संबंधित जिला मत्स्योद्योग कार्यालय/क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.mpfisheries.gov.in पद से प्राप्त की जा सकती है।