न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के जीवन जैन द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर में अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस पर निःशुल्क चाय वितरण कार्यक्रम आयोजित ।
दिनांक 21 मई, अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस के अवसर पर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के तत्वावधान में रेलवे स्टेशन परिसर में बेघर एवं बेसहारा लोगों के बीच निःशुल्क चाय वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जीवदया प्रेमी एवं ट्रस्ट के प्रदेश मीडिया प्रभारी जीवनलाल जैन (चाय वाले) द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं, बुजुर्गों एवं राहगीरों को स्नेहपूर्वक चाय वितरित कर मानवता, करुणा एवं सेवा का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने समाज सेवा के इस अभियान में सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में विशेष रूप से युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा यादव, राष्ट्रीय मंत्री मनीष गुप्ता, युवा उज्जैन संभाग अध्यक्ष युवराज सिंह राठौर, जबलपुर संभाग अध्यक्ष अनीता दुबे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव ने अपने संदेश मे कहा कि
“भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट सदैव मानव सेवा, जीवदया और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहयोग पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस पर आयोजित यह सेवा कार्य केवल चाय वितरण नहीं बल्कि मानवता के प्रति संवेदनशीलता और अपनत्व का प्रतीक है। मैं सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को इस पुनीत कार्य हेतु शुभकामनाएं देता हूं।”
संगठन के शिवम तिवारी, कृष्णा यादव, डॉ. प्रेम कुमार वैद्य, रामवेश सिंह राजावत, युवराज सिंह राठौर,अनीता दुबे,मनीष गुप्ता एवं जीवनलाल जैन (चाय वाले) ने संयुक्त रूप से कहा कि ट्रस्ट आगे भी समाज सेवा, मानव अधिकार संरक्षण एवं जीवदया के कार्य निरंतर करता रहेगा। जरूरतमंदों की सहायता करना ही सच्ची मानव सेवा है।
