न्यूज चाचा का धमाक
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
खेल परिसर में स्थापित होगा पहला जिला स्तरीय फिट इंडिया फिटनेस क्लब।
शिवपुरी, 30 मई 2026/ श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर शिवपुरी में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल अधोसंरचना विकसित की गई है जिसमे कई खिलाड़ी रोज़ाना सम्मिलित होकर खेल मैदान में आते हैं और अपना प्रदर्शन अच्छा कर रहे हैं। खेल विभाग के माध्यम से साइकिलिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शिवपुरी पेडलर क्लब का संचालन किया जा रहा है। अब विभाग द्वारा प्रदेश का पहला जिला स्तरीय फिट इंडिया क्लब बनने जा रहा है जिसमें युवा और आमजन फिटनेस को प्राथमिकता देते हुए अपने शरीर को फिट रखने का प्रयास करेंगे।
फिट इंडिया मूवमेंट जो कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में पूरे देश में प्रारंभ की गई थी इसी उद्देश्य से अब शिवपुरी जिला खेल परिसर में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत फिट इंडिया क्लब का गठन किया जा रहा है इसके अंतर्गत आमजन को हाई क्लास जिम सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी साथ ही ओपन जिम और न्यूट्रीशन जैसे विषयों पर भी ध्यान देते हुए अच्छी डाइट चार्ट तैयार कर उपलब्ध कराया जाएगा। जिले के युवाओं और आमजन के लिए जिमनिसियम बनके तैयार है जिसके विधिवत रजिस्ट्रेशन प्रारंभ किए जा रहे हैं। जिम्नेजियम में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, कार्डिओ ट्रेनिंग, एरोबिक ट्रेनिंग, रेजिस्टेंस ट्रेनिंग, न्यूट्रीशन सपोर्ट और काउंसलिंग और मसल सप्लिनेस स्ट्रेचिंग ट्रिमिंग जैसे ट्रेनिंग प्रोग्राम शामिल हैं। यह क्लब प्रदेश का जिले स्तर का फिट इंडिया क्लब होगा जिसका उद्देश्य युवाओं और आमजन में फिटनेस को बढ़ावा देना और जागरूक करना होगा। जिला खेल अधिकारी डॉ के के खरे ने बताया कि यह कार्यक्रम बहुत अच्छा होगा जिससे सभी को बेहतर प्रशिक्षण दिया जाएगा और युवाओं को लाभ मिलेगा।
