न्यूज् चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
पेयजल आपूर्ति की निगरानी हेतु वार्डवार अधिकारियों की नियुक्ति।
नागरिकों को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर के निर्देश।
शिवपुरी, 30 मई 2026/ नगरीय क्षेत्र के नागरिकों को निर्बाध एवं सुचारु पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा द्वारा पेयजल व्यवस्था की सतत निगरानी एवं समन्वय के लिए अपर कलेक्टर श्री दिनेश चन्द्र शुक्ला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
प्रत्येक वार्ड की निगरानी के लिए अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदार।
नगर के सभी वार्डों में पेयजल आपूर्ति की नियमित समीक्षा, निरीक्षण एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए वार्डवार अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है। संबंधित अधिकारी अपने आवंटित वार्डों में पेयजल व्यवस्था पर सतत निगरानी रखेंगे तथा आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करेंगे।
आवंटित वार्डों में वार्ड 1/2 के लिए संयुक्त कलेक्टर श्री जे.पी. गुप्ता, वार्ड 3/4 के लिए एसडीएम शिवपुरी श्री आनंद सिंह राजावत, वार्ड 5/6 के लिए प्रभारी डिप्टी कलेक्टर श्री शिवदयाल धाकड़, वार्ड 7/8 के लिए प्रभारी डिप्टी कलेक्टर श्री मोतीलाल अहिरवार, वार्ड 9/10 के लिए प्रभारी डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शर्मा, वार्ड 11/12 के लिए डीपीएम डीपीआईपी श्री अरविन्द्र भार्गव, वार्ड 13/14 के लिए जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री डी.एस. जादौन, वार्ड 15/16 के लिए जिला संयोजक आजाक श्री महेश श्रीवास्तव, वार्ड 17/18 के लिए ईई पीएचई श्री शुभम अग्रवाल, वार्ड 19/20 के लिए एसडीओ पीडब्ल्यूडी श्री गौरव गुप्ता, वार्ड 21/22 के लिए ईई जल संसाधन श्री मोहित जैन, वार्ड 23/24 के लिए ईई आरईएस श्री जी.के. श्रीवास्तव, वार्ड 25/26 के लिए ईई जल निगम श्री जे.पी. गनोटे, वार्ड 27/28 के लिए जिला खनिज अधिकारी श्री राम सिंह उइके, वार्ड 29/30 के लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री इशांक धाकड़, वार्ड 31/32 के लिए उपसंचालक कृषि श्री पी.एस. करोरिया, वार्ड 33/34 के लिए जिला आपूर्ति अधिकारी श्री तुलेश्वर कुर्रे, वार्ड 35/36 के लिए नगरपालिका परिषद शिवपुरी के सहायक यंत्री श्री सचिन चौहान, वार्ड 37 के लिए डीपीसी श्री दफेदार सिंह सिकरवार, वार्ड 38 के लिए तहसीलदार शिवपुरी श्री सिद्धार्थ भूषण शर्मा तथा वार्ड 39 के लिए प्रभारी तहसीलदार श्री अनिल धाकड़ को नियुक्त किया गया है