न्यूज चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
थाना तेन्दुआ पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 60/26 में महिला की गोली मारकर हत्या करने वाले अज्ञात आरोपियों को ज्ञात कर 10,000 के इनामी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
अपराध में प्रयुक्त एक पिस्टल व चार कारतूस बरामद कर आरोपियों को जेल भेजा।
दिनांक 22.04.2026 को ग्राम डेहरवारा थाना तेन्दुआ मे रामसखी धाकड पत्नी स्व० लक्ष्मीनारायण धाकड उम्र 65 साल की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी थी जिस पर से थाना तेन्दुआ मे अपराध क्रमांक 60/26 धारा 103-1 बीएनएस पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा अपराध को गंभीरता से लेते हुए अपराध में संलिपत्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम बनाकर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया, अपराध में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा ₹10,000 के इनाम की घोषणा की गई थी।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के दिशा निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एस.डी.ओ.पी कोलारस श्री संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में टीम बनाकर अज्ञात आरोपीगणों की पतारसी हेतु कार्यवाही को आगे बढ़ाया गया। उक्त अज्ञात आरोपीगणों की पतारसी हेत ग्राम डेहरवारा से शिवपुरी तक लगे सीसीटीव्ही फुटेज देखे गये एवं संदेहीयों को चिन्हित किया गया एवं सायवर सेल की सहायता से आरोपीगणों की पतारसी की गई जो दिनांक 30.04.26 को आरोपी निकेन्द्र रावत पुत्र स्व० अमर सिह रावत उम्र 23 साल ग्राम गिरमानी थाना गोवर्धन जिला शिवपुरी हाल भरत यादव का मकान पीएस होटल के पास शिवपुरी एवं आरोपी पुष्पराज उर्फ प्राकुल पुत्र कमलेश धाकड उम्र 21 साल नि० ग्राम बराकला तहसील विजयपुर थाना विजयपुर जिला श्योपुर को गिर किया गया एवं घटना मे प्रयुक्त की गई 32 बोर पिस्टल 04 कारतूस एवं स्पेलण्डर मोटरसायकिल जप्त की गई।
उक्त सपूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी तेन्दुआ उप निरी नीतू सिंह धाकड , सउनि जितेन्द्र जाट प्र आर गजेन्द्र सोंलकी आर राहूल परिहार, आर लोकेन्द्र झाला एवं सायवर सेल से प्र आर विकास चौहान, आर महेन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
समाचार