न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
जिले भर की एंबुलेंस 108 हुईं बीमार, पहुंची मेकेनिक की दुकान, ठेकेदार भाई बोला हमने इनकी जगह दूसरी गाड़ियां भेज दीं है।
सड़क हादसों में घायलों को अस्पताल पहुंचाने, प्रसूताओं को लाने-ले जाने में होता है उपयोग, कई तहसील की गाड़ियां खराब
शिवपुरी। शहर से 3 किमी दूर बडौदी से सोमवार को जब निकले तो वहां लगभग एक दर्जन 108 एंबुलेंस ख़राब होकर सुधरने के लिए खड़ी नजर आई।
एक साथ इतनी एम्बुलेंस बीमार होने से आने वाले एमरजेंसी कॉल पर यह सुविधा कैसे मिल पा रही होगी?, यह बड़ा सवाल है।
बडौदी पर मेकेनिक की दो दुकानों पर खड़ी एंबुलेंस के बारे में जब जानकारी ली,
स्वास्थ्य विभाग से 108 का ठेका लेने वाला ठेकेदार भी वहीं मिल गया। ठेकेदार ने बताया कि हमारे पास विकल्प के रूप में दूसरी एंबुलेंस भी हैं, इसलिए जब कोई गाड़ी खराब होती है, तो उसे रिपेयरिंग के लिए मेकेनिक की दुकान पर खड़ा करके दूसरी गाड़ी को भेज देते हैं। इस मामले का रोचक पहलू यह है कि उक्त मैकेनिक की दुकान भी ठेकेदार की ही है। इतनी बड़ी संख्या में एम्बुलेंस खराब होने से जिले की स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही है।
